2 Kings 25:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jo log nagar men rah gaae the, aur jo log babel ke raja ke pas bhag gaae the, aur sadhaaran log jo rah gaae the, in sabhen ko jalladon ka pradhaan naboojaradan bandhaua karake le gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और नबूजरदान ने उन सभी लोगों को पकड़ा जो तब तक नगर में बचे रह गए थे। नबूजरदान ने सभी लोगों को बन्दी बना लिया और उन्हें भी जिन्होंने आत्मसमपर्ण करने की कोशिश की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो लोग नगर में बच गए थे, तथा जो भगोड़े बेबीलोन के राजा के पास भाग गए थे, उनको तथा नगर के शेष कारीगरों को अंगरक्षकों का नायक नबूजरादान बन्दी बनाकर ले गया।
Hindi Bible HHBD
और जो लोग नगर में रह गए थे, और जो लोग बाबेल के राजा के पास भाग गए थे, और साधारण लोग जो रह गए थे, इन सभें को जल्लादों का प्रधान नबूजरदान बन्धुआ करके ले गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो लोग नगर में रह गए थे, और जो लोग बेबीलोन के राजा के पास भाग गए थे, और साधारण लोग जो रह गए थे, इन सभों को अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान बन्दी बना कर ले गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन सभी को, जो नगर में बाकी रह गए थे, और जो बाबेल के राजा की ओर भाग गये थे, और दूसरे लोगों को भी, अंगरक्षकों का प्रधान नेबुज़रादान बंदी बनाकर बंधुआई में ले गया;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो लोग नगर में रह गए थे, और जो लोग बाबेल के राजा के पास भाग गए थे, और साधारण लोग जो रह गए थे, इन सभी को अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान बन्दी बनाकर ले गया।