2 Kings 25:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahova ke bhvan men jo peetal ke khmbhe the aur kuarsiyan aur peetal ka haud jo yahova ke bhvan men tha, inako kasadee todkar unaka peetal babel ko le gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबल के सैनिकों ने यहोवा के मन्दिर के काँसे की वस्तुओं के टुकड़े कर डाले। उन्होंने काँसे के स्तम्भों, काँसे की गाड़ी को और काँसे के विशाल सरोवर के भी टुकड़े कर डाले, तब बाबेल के सैनिक उन काँसे के टुकड़ों को बाबेल ले गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कसदी सैनिकों ने प्रभु-भवन के पीतल के स्तम्भ, ठेलों और हौज को टुकड़े-टुकड़े किया, और उनका पीतल बेबीलोन ले गए।
Hindi Bible HHBD
और यहोवा के भ्वन में जो पीतल के खम्भे थे और कुर्सियां और पीतल का हौद जो यहोवा के भवन में था, इनको कसदी तोड़कर उनका पीतल बाबेल को ले गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा के भवन में जो पीतल के खम्भे थे और कुर्सियाँ और पीतल का हौद जो यहोवा के भवन में था, इनको कसदी तोड़कर उनका पीतल बेबीलोन को ले गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह के मंदिर के कांस्य स्तंभ, कांस्य के आधार तथा कांस्य जलबर्तनों को कसदी तोड़कर उनके टुकड़ों को बाबेल ले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा के भवन में जो पीतल के खम्भे थे और कुर्सियाँ और पीतल का हौद जो यहोवा के भवन में था, इनको कसदी तोड़कर उनका पीतल बाबेल को ले गए।