2 Kings 25:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
donon khmbhe, aek haud aur jo kursiyan sulaaiman ne yahova ke bhvan ke liye banaae the, in sab vastuon ka peetal taul se bahar tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो चीज़ें उसने लीं उनकी सूची यह है: दो काँसे के स्तम्भ, एक हौज और वह गाड़ी जिसे सुलैमान ने यहोवा के मन्दिर के लिये बनाया था। इन चीज़ों में लगा काँसा इतना भारी था कि उसे तोला नहीं जा सकता था। (हर एक स्तम्भ लगभग सत्ताईस फुट ऊँचा था। स्तम्भों के शीर्ष काँसे के बने थे। हर एक शीर्ष साढ़े चार फुट ऊँचा था। हर एक शीर्ष पर जाल और अनार का नमूना बना था। इसका सब कुछ काँसे का बना था। दोनों स्तम्भों पर एक ही प्रकार की आकृतियाँ थीं।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वस्तुत: दो स्तम्भों, एक हौज तथा ठेलों के पीतल का भार अतुलनीय था। राजा सुलेमान ने उन्हें प्रभु-मन्दिर के लिए बनाया था।
Hindi Bible HHBD
दोनों खम्भे, एक हौद और जो कुर्सियां सुलैमान ने यहोवा के भवन के लिये बनाए थे, इन सब वस्तुओं का पीतल तौल से बाहर था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दोनों खम्भे, एक हौद और कुर्सियाँ, जिनको सुलैमान ने यहोवा के भवन के लिये बनाया था, इन सब वस्तुओं का पीतल तौल से बाहर था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दो स्तंभ, एक विशाल जल बर्तन, उनके आधार, जो शलोमोन द्वारा याहवेह के भवन में उपयोग के लिए निर्मित किए गए थे, इन सबका कांस्य अतुलनीय था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दोनों खम्भे, एक हौद और कुर्सियाँ जिसको सुलैमान ने यहोवा के भवन के लिये बनाया था, इन सब वस्तुओं का पीतल तौल से बाहर था।