2 Kings 25:17 — Compare Translations

6 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aek aek khmbhe kee unchai attarah attarah hath kee thee aur aek aek khmbhe ke upar teen teen hath unchee peetal kee aek aek kanganee thee, aur aek aek kanganee par charon or jo jalee aur anar bane the, ve sab peetal ke the.
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक स्‍तम्‍भ की ऊंचाई प्राय: आठ मीटर थी। उसके ऊपर पीतल का शीर्ष था। शीर्ष एक मीटर पैंतीस सेन्‍टीमीटर ऊंचा था। शीर्ष के चारों ओर जाली और अनार बने थे। जाली और अनार भी पीतल के थे। दूसरा स्‍तम्‍भ पहले स्‍तम्‍भ के समान था। उसके शीर्ष पर भी जाली थी।
Hindi Bible HHBD
एक एक खम्भे की ऊंचाई अठारह अठारह हाथ की थी और एक एक खम्भे के ऊपर तीन तीन हाथ ऊंची पीतल की एक एक कंगनी थी, और एक एक कंगनी पर चारों ओर जो जाली और अनार बने थे, वे सब पीतल के थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एक एक खम्भे की ऊँचाई अठारह अठारह हाथ की थी और एक एक खम्भे के ऊपर तीन तीन हाथ ऊँची पीतल की एक एक कंगनी थी, और एक एक कंगनी पर चारों ओर जो जाली और अनार बने थे, वे सब पीतल के थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक-एक खंभे की ऊंचाई लगभग आठ मीटर थी, जिसका सिर कांसे का था. इस सिर की ऊंचाई लगभग डेढ़ मीटर थी. सिर के चारों ओर जाली और अनार की आकृति गढ़ी हुई थी. यह सभी कुछ कांसे का था. दूसरे खंभे पर भी इसी प्रकार की जालीदार आकृतियां थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एक-एक खम्भे की ऊँचाई अठारह-अठारह हाथ की थी और एक-एक खम्भे के ऊपर तीन-तीन हाथ ऊँची पीतल की एक-एक कँगनी थी, और एक-एक कँगनी पर चारों ओर जो जाली और अनार बने थे, वे सब पीतल के थे।