2 Kings 25:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur nagar men se us ne aek hakim ko pakada jo yodaon ke upar tha, aur jo purush raja ke sammukh raha karate the, un men se panch jan jo nagar men mile, aur senapaati ka munshaee jo logon ko sena men bhratee kiya karata tha aur logon men se satt purush jo nagar men mile.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नगर में नबूजरदान ने एक अधिकारी को लिया। वह सेना का सेनापति था। नबूजरदान ने राजा के पाँच सलाहकारों को भी लिया जो नगर में पाए गए और उसने सेनापति के सचिव को लिया। सेनापति का सचिव वह व्यक्ति था जो साधारण लोगों की गणना करता था और उनमें से कुछ को सैनिक के रूप में चुनता था। नबूजरदान ने साठ अन्य लोगों को भी लिया जो नगर में पाए गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने नगर के एक उच्चाधिकारी खोजा को पकड़ा। यह सैनिकों का संचालक था। उसने राजा के पांच मन्त्रियों को भी पकड़ा। ये उस समय नगर में उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त नायक ने इन व्यक्तियों को भी पकड़ा: सेनापति का सचिव, जो नागरिकों को युद्ध-सेवा में भरती करता था; साठ नागरिक, जो उस समय नगर में उपस्थित थे।
Hindi Bible HHBD
और नगर में से उस ने एक हाकिम को पकड़ा जो योद्वाओं के ऊपर था, और जो पुरूष राजा के सम्मुख रहा करते थे, उन में से पांच जन जो नगर में मिले, और सेनापति का मुन्शी जो लोगों को सेना में भरती किया करता था; और लोगों में से साठ पुरूष जो नगर में मिले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नगर में से उसने एक हाकिम को पकड़ा जो योद्धाओं के ऊपर था, और जो पुरुष राजा के सम्मुख रहा करते थे, उनमें से पाँच जन जो नगर में मिले, और सेनापति का मुंशी जो लोगों को सेना में भरती किया करता था; और लोगों में से साठ पुरुष जो नगर में मिले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नगर में से सैनिकों के पर्यवेक्षक अधिकारी तथा राजा के पांच सलाहकारों को जो वहीं नगर में थे, तथा सेनापति के सचिव को, जो देश के लोगों को सेना में भर्ती करता था, तथा देश के साठ व्यक्तियों को जो उस समय नगर में पाए गए थे, अपने साथ बंदी बनाकर ले गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
नगर में से उसने एक हाकिम को पकड़ा जो योद्धाओं के ऊपर था, और जो पुरुष राजा के सम्मुख रहा करते थे, उनमें से पाँच जन जो नगर में मिले, और सेनापति का मुंशी जो लोगों को सेना में भरती किया करता था; और लोगों में से साठ पुरुष जो नगर में मिले।