2 Kings 25:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jo log yahooda desh men rah gaa, jinako babel ke raja nabookadanessar ne chhod diya, un par us ne aheekam ke putra gadalyah ko jo shaapan ka pota tha aadhaikaree ttharaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने यहूदा देश में कुछ लोगों को छोड़ा। उसने अहीकाम के पुत्र गदल्याह को यहूदा के उन लोगों का शासक बनाया। अहीकाम शापान का पुत्र था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा प्रदेश में जो लोग शेष रह गए थे, जिनको नबूकद-नेस्‍सर ने छोड़ दिया था, उन पर बेबीलोन के राजा नबूकद-नेस्‍सर ने गदल्‍याह को प्रशासक नियुक्‍त किया। उसके पिता का नाम अहीकाम और दादा का नाम शाफान था।
Hindi Bible HHBD
और जो लोग यहूदा देश में रह गए, जिनको बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने छोड़ दिया, उन पर उस ने अहीकाम के पुत्रा गदल्याह को जो शापान का पोता था अधिकारी ठहराया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो लोग यहूदा देश में रह गए, जिनको बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर ने छोड़ दिया, उन पर उसने अहीकाम के पुत्र गदल्याह को जो शापान का पोता था अधिकारी ठहराया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कुछ प्रजा के लोग, जिन्हें बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र ने यहूदिया में रहने के लिए छोड़ दिया था, उनके लिए नबूकदनेज्ज़र ने शापान के पोते, अहीकाम के पुत्र, गेदालियाह को राज्यपाल बना दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो लोग यहूदा देश में रह गए, जिनको बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने छोड़ दिया, उन पर उसने अहीकाम के पुत्र गदल्याह को जो शापान का पोता था अधिकारी ठहराया।