2 Kings 25:28 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us se madhaur madhaur vachan kahakar jo raja usake sang babel men bandhauae the unake sinhasanon se usake sinhasan ko aadhaik uncha kiya,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एवील्मरोदक ने यहोयाकीन से दयापूर्वक बातें कीं। एवील्मरोदक ने यहोयाकीन को बाबेल में रहने वाले उसके सभी साथी राजाओं से अधिक उच्च स्थान प्रदान किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने यहोयाकीन से सहानुभूतिपूर्ण व्‍यवहार किया। जो राजा उसके साथ बेबीलोन में थे, उनके आसनों के मध्‍य में एक ऊंचे स्‍थान पर उसने यहोयाकीन को आसन प्रदान किया।
Hindi Bible HHBD
और उस से मधुर मधुर वचन कहकर जो राजा उसके संग बाबेल में बन्धुए थे उनके सिंहासनों से उसके सिंहासन को अधिक ऊंचा किया,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उससे मधुर मधुर वचन कहकर जो राजा उसके संग बेबीलोन में बन्दी थे उनके सिंहासनों से उसके सिंहासन को अधिक ऊँचा किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने उससे कृपाभाव में वार्तालाप किया तथा उसके लिए उन राजाओं से उच्चतर स्थान पर सिंहासन स्थापित किया, जो बाबेल में इस समय उसके साथ थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उससे मधुर-मधुर वचन कहकर जो राजा उसके संग बाबेल में बन्धुए थे उनके सिंहासनों से उसके सिंहासन को अधिक ऊँचा किया,