2 Kings 25:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab kasadiyon kee sena ne raja ka peechha kiya, aur usako yareeho ke pas ke araba men ja liya, aur usakee pooree sena usake pas se titar bitar ho gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबेल की सेना ने सिदकिय्याह का पीछा किया और उसे यरीहो के पास पकड़ लिया। सदिकिय्याह की सारी सेना भाग गई और उसे अकेला छोड़ दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु कसदी सेना ने राजा का पीछा किया। उन्‍होंने राजा को यरीहो नगर के मैदानी इलाके में पकड़ लिया। राजा सिदकियाह के सैनिक उससे अलग होकर तितर-बितर हो गए।
Hindi Bible HHBD
तब कसदियों की सेना ने राजा का पीछा किया, और उसको यरीहो के पास के अराबा में जा लिया, और उसकी पूरी सेना उसके पास से तितर बितर हो गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब कसदियों की सेना ने राजा का पीछा किया, और उसको यरीहो के पास के मैदान में जा पकड़ा, और उसकी पूरी सेना उसके पास से तितर बितर हो गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर कसदियों की सेना ने राजा का पीछा किया और येरीख़ो के मैदान में उसे पकड़ लिया, इस कारण सारी यहूदी सेना बिखर गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब कसदियों की सेना ने राजा का पीछा किया, और उसको यरीहो के पास के मैदान में जा पकड़ा, और उसकी पूरी सेना उसके पास से तितर-बितर हो गई।