2 Kings 3:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahooda ke raja yahoshaapat ke attarahaven varsha men ahab ka putra yahoram shaimaron men rajy karane laga, aur barah parsha tak rajy karata raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अहाब का पुत्र यहोराम इस्राएल में शोमरोन का राजा बना। यहोशापात के अट्ठारहवें वर्ष में यहोराम ने राज्य करना आरम्भ किया। यहोराम बारह वर्ष तक यहूदा का राजा रहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा प्रदेश के राजा यहोशाफट के राज्यकाल के अठारहवें वर्ष अहाब का पुत्र यहोराम सामरी नगर में इस्राएल प्रदेश पर राज्य करने लगा। उसने बारह वर्ष तक राज्य किया।
Hindi Bible HHBD
यहूदा के राजा यहोशापात के अठारहवें वर्ष में अहाब का पुत्रा यहोराम शिमरोन में राज्य करने लगा, और बारह पर्ष तक राज्य करता रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहूदा के राजा यहोशापात के अठारहवें वर्ष में अहाब का पुत्र यहोराम शोमरोन में इस्राएल पर राज्य करने लगा, और बारह वर्ष तक राज्य करता रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदिया के राजा यहोशाफ़ात के शासनकाल के अठारहवें साल में अहाब का पुत्र यहोराम शमरिया में राजा हो गया, और उसने बारह साल तक शासन किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहूदा के राजा यहोशापात के राज्य के अठारहवें वर्ष में अहाब का पुत्र यहोराम सामरिया में राज्य करने लगा, और बारह वर्ष तक राज्य करता रहा।