2 Kings 3:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aeleesha ne kaha, senaon ka yahova jisake sammukh maain upasthiat raha karata hoo, usake jeevan kee shapath yadi maain yahooda ke raja yahoshaapat ka adar man n karata, to maain n to teree or muh karata aur n tujh par draashtti karata.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलीशा ने कहा, “मैं यहूदा के राजा यहोशापात का सम्मान करता हूँ और मैं सर्वशक्तिमान यहोवा की सेवा करता हूँ। उसकी सत्ता निश्चय ही शाश्वत है, मैं यहाँ केवल राजा यहोशापात के कारण आया हूँ। अतः मैं सत्य कहता हूँ: मैं न तो तुम पर दृष्टि डालता और न तुम्हारी परवाह करता, यदि यहूदा का राजा यहोशापात यहाँ न होता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एलीशा ने कहा, ‘जिस स्‍वर्गिक सेनाओं के प्रभु की सेवा मैं करता हूं, उस जीवन्‍त प्रभु की सौगन्‍ध! यदि मैं यहूदा प्रदेश के राजा यहोशाफट की उपस्‍थिति का सम्‍मान न करता तो मैं आंख उठाकर भी आपकी ओर न देखता, मैं आपका मुंह भी न देखता।
Hindi Bible HHBD
एलीशा ने कहा, सेनाओं का यहोवा जिसके सम्मुख मैं उपस्थित रहा करता हूँ, उसके जीवन की शपथ यदि मैं यहूदा के राजा यहोशापात का आदर मान न करता, तो मैं न तो तेरी ओर मुह करता और न तुझ पर दृष्टि करता ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एलीशा ने कहा, “सेनाओं का यहोवा जिसके सम्मुख मैं उपस्थित रहा करता हूँ, उसके जीवन की शपथ यदि मैं यहूदा के राजा यहोशापात का आदर मान न करता, तो मैं न तो तेरी ओर मुँह करता और न तुझ पर दृष्‍टि करता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एलीशा ने उत्तर दिया, “जीवित याहवेह की शपथ, मैं जिनके सामने खड़ा रहता हूं; अगर मेरे मन में यहूदिया के राजा यहोशाफ़ात के लिए आदर न होता, तो मैं न तो तुम्हें देखना चाहता और न ही तुम्हारी ओर दृष्टि करता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एलीशा ने कहा, “सेनाओं का यहोवा जिसके सम्मुख मैं उपस्थित रहा करता हूँ, उसके जीवन की शपथ यदि मैं यहूदा के राजा यहोशापात का आदरमान न करता, तो मैं न तो तेरी ओर मुँह करता और न तुझ पर दृष्टि करता।