2 Kings 3:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah sunakar ki rajaon ne ham se yuddh karate ke liye chaddhai kee haai, jitane moaabiyon kee avastha hathaiyar bandhane yogy thee, ve sab bulakar ikatthe kiae gaa, aur sivane par khde hue.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मोआब के लोगों ने सुना कि राजा लोग उनके विरुद्ध लड़ने आए हैं। इसलिये मोआब के लोगों ने कवच धारण करने के उम्र के सभी पुरुषों को इकट्ठा किया। उन लोगों ने युद्ध के लिये तैयार होकर सीमा पर प्रतीक्षा की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मोआब देश के लोगों ने सुना कि राजा उनसे युद्ध करने के लिए आए हैं। अत: छोटे से बड़े तक, सब पुरुष, जो शस्‍त्र धारण कर सकते थे, बुलाए गए। वे सीमा-चौकी पर नियुक्‍त किए गए।
Hindi Bible HHBD
यह सुनकर कि राजाओं ने हम से युठ्ठ करते के लिये चढ़ाई की है, जितने मोआबियों की अवस्था हथियार बान्धने योग्य थी, वे सब बुलाकर इकट्ठे किए गए, और सिवाने पर खड़े हुए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह सुनकर कि राजाओं ने हम से युद्ध करने के लिये चढ़ाई की है, जितने मोआबियों की अवस्था हथियार बाँधने योग्य थी, वे सब बुलाकर इकट्ठे किए गए, और सीमा पर खड़े हुए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मोआब देश की प्रजा ने यह सुना कि राजा उनसे युद्ध करने आए हैं, तो बालक से लेकर बूढ़े तक को, जो हथियार उठा सकते थे, बुलवाया गया और उन सबको नगर सीमा पर खड़ा कर दिया गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह सुनकर कि राजाओं ने हम से युद्ध करने के लिये चढ़ाई की है, जितने मोआबियों की अवस्था हथियार बाँधने योग्य थी, वे सब बुलाकर इकट्ठे किए गए, और सीमा पर खड़े हुए।