2 Kings 3:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
to ve kahane lage vah to lohoo hoga, nisandeh ve raja aek doosare ko marakar nash ho gaae haai, isaaliye ab he moabiyo loott lene ko jao
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मोआब के लोगों ने कहा, “खून को ध्यान से देखो! राजाओं ने अवश्य ही एक दूसरे के विरुद्ध युद्ध किया होगा। उन्होंने एक दूसरे को अवश्य नष्ट कर दिया होगा। हम चलें और उनके शवों से कीमती चीज़ों ले लें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्‍होंने कहा, ‘यह खून है! राजाओं ने निश्‍चय ही आपस में युद्ध किया, और एक-दूसरे का वध कर दिया। मोआबियो! अब लूट पर टूट पड़ो!’
Hindi Bible HHBD
तो वे कहने लगे वह तो लोहू होगा, निेसन्देह वे राजा एक दूसरे को मारकर नाश हो गए हैं, इसलिये अब हे मोआबियो लूट लेने को जाओ;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो वे कहने लगे, “वह तो लहू होगा, नि:सन्देह वे राजा एक दूसरे को मारकर नष्‍ट हो गए हैं, इसलिये अब हे मोआबियो, लूट लेने को जाओ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे आपस में कहने लगे, “यह खून है! लगता है राजा आपस में ही लड़ पड़े और एक दूसरे को मार चुके हैं. तब तो हे मोआबियों चलो, लूट का सामान उठाने!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो वे कहने लगे, “वह तो लहू होगा, निःसन्देह वे राजा एक दूसरे को मारकर नाश हो गए हैं, इसलिए अब हे मोआबियों लूट लेने को जाओ।”