2 Kings 3:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne apane jette putra ko jo usake sthan men rajy karanevala tha pakadkar shaharapanah par homabaali chaddhaya. is karan israaael par bada hee krodha hua, so ve use chhodkar apane desh ko lautt gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मोआब के राजा ने अपने ज्येष्ठ पुत्र को लिया जो उसके बाद राजा होता। नगर के चारों ओर की दीवार पर मोआब के राजा ने अपने पुत्र की भेंट होमबलि के रूप में दी। इससे इस्राएल के लोग बहुत घबराये। इसलिये इस्राएल के लोगों ने मोआब के राजा को छोड़ा और अपने देश को लौट गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्‍पश्‍चात् उसने युवराज को लिया, जो उसके स्‍थान पर राज्‍य करने वाला था, और नगर के परकोटे पर उसको अग्‍नि-बलि के रूप में चढ़ाया। तब इस्राएली सेना पर बड़ा प्रकोप हुआ। वे मोआब के राजा के पास से पीछे हट गए, और अपने देश को लौट गए।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने अपने जेठे पुत्रा को जो उसके स्थान में राज्य करनेवाला था पकड़कर शहरपनाह पर होमबलि चढ़ाया। इस कारण इस्राएल पर बड़ा ही क़्रोध हुआ, सो वे उसे छोड़कर अपने देश को लौट गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने अपने जेठे पुत्र को जो उसके स्थान में राज्य करनेवाला था पकड़कर शहरपनाह पर होमबलि चढ़ाया। इस कारण इस्राएल पर बड़ा ही प्रकोप हुआ; इसलिये वे उसे छोड़कर अपने देश को लौट गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मोआब के राजा ने अपने उत्तराधिकारी, जेठे पुत्र को नगर की शहरपनाह पर बलि के रूप में चढ़ा दिया. इससे उनमें इस्राएली सेना के विरुद्ध बड़ा क्रोध छा गया और वे अपने देश लौट गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने अपने जेठे पुत्र को जो उसके स्थान में राज्य करनेवाला था पकड़कर शहरपनाह पर होमबलि चढ़ाया। इस कारण इस्राएल पर बड़ा ही क्रोध हुआ, इसलिए वे उसे छोड़कर अपने देश को लौट गए।