2 Kings 3:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne jakar yahooda ke raja yahoshaapat ke pas yon kahala bheja, ki moab ke raja ne mujh se balava kiya haai, kya too mere sang moab se ladne ko chalega? us ne kaha, han maain chaloonga, jaaisa too vaaisa maai, jaaisee teree praja vaaisee meree praja, aur jaaise tere dhaede vaaise mere bhee ghaede haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोराम ने यहूदा के राजा यहोशापात के पास सन्देशवाहक भेजे। यहोराम ने कहा, “मोआब का राजा मेरे शासन से स्वतन्त्र हो गया है। क्या तुम मोआब के विरुद्ध युद्ध करने मेरे साथ चलोगे” यहोशापात ने कहा, “हाँ, मैं तुम्हारे साथ चलूँगा। हम दोनों एक सेना की तरह मिल जायेंगे। मेरे लोग तुम्हारे लोगों जैसे होंगे। मेरे घोड़े तुम्हारे घोड़ों जैसे होंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्पश्चात् उसने यहूदा प्रदेश के राजा यहोशाफट को यह सन्देश भेजा, ‘मोआब देश के राजा ने मेरे विरुद्ध विद्रोह कर दिया है। क्या आप मोआब देश से युद्ध करने के लिए मेरे साथ चलेंगे?’ यहूदा प्रदेश के राजा ने उत्तर भेजा, ‘निस्सन्देह, मैं आपके साथ जाऊंगा। जो मेरा है, वह आपका है - मैं, मेरी सेना, मेरे रथ।’
Hindi Bible HHBD
और उस ने जाकर यहूदा के राजा यहोशापात के पास यों कहला भेजा, कि मोआब के राजा ने मुझ से बलवा किया है, क्या तू मेरे संग मोआब से लड़ने को चलेगा? उस ने कहा, हां मैं चलूंगा, जैसा तू वैसा मैं, जैसी तेरी प्रजा वैसी मेरी प्रजा, और जैसे तेरे धोड़े वैसे मेरे भी घोड़े हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने जाकर यहूदा के राजा यहोशापात के पास यों कहला भेजा, “मोआब के राजा ने मुझ से बलवा किया है, क्या तू मेरे संग मोआब से लड़ने को चलेगा?” उसने कहा, “हाँ, मैं चलूँगा, जैसा तू वैसा मैं, जैसी तेरी प्रजा वैसी मेरी प्रजा, और जैसे तेरे घोड़े वैसे मेरे भी घोड़े हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उसने जाकर यहूदिया के राजा यहोशाफ़ात को यह संदेश भेजा, “मोआब का राजा मेरे विरुद्ध विद्रोह पर उतर आया है. क्या मोआब से युद्ध में आप मेरा साथ देंगे?” यहोशाफ़ात ने उत्तर दिया, “ज़रूर मैं आपके साथ हूं. जो मेरे सैनिक हैं, वे आपके भी सैनिक हैं. मेरे घोड़े आपके घोड़े हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने जाकर यहूदा के राजा यहोशापात के पास यह सन्देश भेजा, “मोआब के राजा ने मुझसे बलवा किया है, क्या तू मेरे संग मोआब से लड़ने को चलेगा?” उसने कहा, “हाँ मैं चलूँगा, जैसा तू वैसा मैं, जैसी तेरी प्रजा वैसी मेरी प्रजा, और जैसे तेरे घोड़े वैसे मेरे भी घोड़े हैं।”