2 Kings 4:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aeleesha ne us se poochha, maain tere liye kya karoon? mujh se kah, ki tere ghar men kya haai? us ne kaha, teree dasee ke ghar men aek handee tel ko chhod aur kuchh taheen haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलीशा ने पूछा, “मैं तुम्हारी सहायता कैसे कर सकता हूँ मुझे बताओ कि तुम्हारे घर में क्या है” उस स्त्री ने कहा, “मेरे घर में कुछ नहीं। मेरे पास केवल जैतून के तेल का एक घड़ा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एलीशा ने उससे पूछा, ‘तुम्हारे लिए क्या करूं? मुझे बताओ, तुम्हारे घर में क्या है?’ विधवा ने कहा, ‘आपकी सेविका के पास, तेल की एक कुप्पी के अतिरिक्त कुछ नहीं है।’
Hindi Bible HHBD
एलीशा ने उस से पूछा, मैं तेरे लिये क्या करूं? मुझ से कह, कि तेरे घर में क्या है? उस ने कहा, तेरी दासी के घर में एक हांड़ी तेल को छोड़ और कुछ तहीं है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एलीशा ने उससे पूछा, “मैं तेरे लिये क्या करूँ? मुझे बता कि तेरे घर में क्या है?” उसने कहा, “तेरी दासी के घर में एक हाँड़ी तेल को छोड़ और कुछ नहीं है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एलीशा ने उससे पूछा, “मैं तुम्हारे लिए क्या करूं? बताओ क्या-क्या बाकी रह गया है तुम्हारे घर में?” उस स्त्री ने उत्तर दिया, “आपकी सेविका के घर में अब तेल का एक पात्र के अलावा कुछ भी बचा नहीं रह गया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एलीशा ने उससे पूछा, “मैं तेरे लिये क्या करूँ? मुझे बता कि तेरे घर में क्या है?” उसने कहा, “तेरी दासी के घर में एक हाण्डी तेल को छोड़ और कुछ नहीं है।”