2 Kings 4:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to vah chalate chalate karmel parvat ko parameshvar ke bhkt ke nikatt pahunchee. use door se dekhkar parameshvar ke bhkt ne apane sevak gehajee se kaha, dek, udhar to vah shoonemin haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह स्त्री परमेश्वर के जन (एलीशा) से मिलने कर्म्मेल पर्वत पर गई। परमेश्वर के जन (एलीशा) ने शूनेमिन स्त्री को दूर से आते देखा। एलीशा ने अपने सेवक गेहजी से कहा, “देखो, वह शूनेमिन स्त्री है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यों वह चली गई। वह कर्मेल पर्वत पर परमेश्वर के जन एलीशा के पास पहुंची। जब परमेश्वर के जन एलीशा ने उसे दूर से देखा तब उन्होंने अपने सेवक गेहजी से कहा, ‘देख, शूनेमवासी महिला आ रही है।
Hindi Bible HHBD
तो वह चलते चलते कर्मेल पर्वत को परमेश्वर के भक्त के निकट पहुंची। उसे दूर से देखकर परमेश्वर के भक्त ने अपने सेवक गेहजी से कहा, देख, उधर तो वह शूनेमिन है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो वह चलते चलते कर्मेल पर्वत को परमेश्वर के भक्त के निकट पहुँची। उसे दूर से देखकर परमेश्वर के भक्त ने अपने सेवक गेहजी से कहा, “देख, उधर तो वह शूनेमिन है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह चल पड़ी और कर्मेल पर्वत पर परमेश्वर के जन के घर तक पहुंच गई. जब परमेश्वर के जन ने उसे अपनी ओर आते देखा, उन्होंने अपने सेवक गेहज़ी से कहा, “वह देखो! शूनामी स्त्री!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो वह चलते-चलते कर्मेल पर्वत को परमेश्वर के भक्त के निकट पहुँची। उसे दूर से देखकर परमेश्वर के भक्त ने अपने सेवक गेहजी से कहा, “देख, उधर तो वह शूनेमिन है।