2 Kings 4:37 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah bheetar bai, aur usake pavon par gir boomi tak jhukakar dandvat kiya fir apane bette ko uttakar nikal gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब शूनेमिन स्त्री कमरे में गई और एलीशा के चरणों पर झुकी। तब उसने अपने पुत्र को उठाया और वह बाहर गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बालक की मां कमरे के भीतर गई, और एलीशा के पैरों पर गिर पड़ी। उसने भूमि पर लेटकर उनको साष्टांग प्रणाम किया। तत्पश्चात् उसने अपने पुत्र को उठाया, और कमरे से बाहर चली गई।
Hindi Bible HHBD
वह भीतर बई, और उसके पावों पर गिर भूमि तक झुककर दणडवत किया; फिर अपने बेटे को उठाकर निकल गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह भीतर गई, और उसके पाँवों पर गिर भूमि तक झुककर दण्डवत् किया; फिर अपने बेटे को उठाकर निकल गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह आई और भूमि की ओर झुककर एलीशा के पैरों पर गिर पड़ी. इसके बाद उसने अपने पुत्र को गोद में उठाया और वहां से चली गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह भीतर गई, और उसके पाँवों पर गिर भूमि तक झुककर दण्डवत् किया; फिर अपने बेटे को उठाकर निकल गई।