2 Kings 4:42 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur koi patushy balashaaleesha se, pahile upaje huae jav kee bees rottyaia, aur apanee boree men haree balen parameshvar ke bhkt ke pas le aya to aeleesha ne kaha, un logon ko khane ke liye de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक व्यक्ति बालशालीशा से आया और पहली फसल से परमेश्वर के जन (एलीशा) के लिये रोटी लाया। यह व्यक्ति बीस जौ की रोटियाँ और नया अन्न अपनी बोरी में लाया। तब एलीशा ने कहा, “यह भोजन लोगों को दो, जिसे वे खा सकें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक दिन एक किसान बअल-शालीशा गांव से आया। वह परमेश्वर के जन के पास प्रथम उपज की जौ की बीस रोटियां, और अपनी हथेली में हरी बालें लाया था। एलीशा ने अपने सेवक से कहा, ‘लोगों को यह परोस दे। वे इसको खाएं।’
Hindi Bible HHBD
और कोई पतुष्य बालशालीशा से, पहिले उपजे हुए जव की बीस रोटियां, और अपनी बोरी में हरी बालें परमेश्वर के भक्त के पास ले आया; तो एलीशा ने कहा, उन लोगों को खाने के लिये दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
कोई मनुष्य बालशालीशा से, पहले उपजे हुए जौ की बीस रोटियाँ, और अपनी बोरी में हरी बालें परमेश्वर के भक्त के पास ले आया; तो एलीशा ने कहा, “उन लोगों को खाने के लिये दे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बाल-शालीशाह नामक स्थान से एक व्यक्ति ने आकर परमेश्वर के जन को उपज के प्रथम फल से बनाई गई बीस जौ की रोटियां और बोरे में कुछ बालें लाकर भेंट में दीं. एलीशा ने आदेश दिया, “यह सब भविष्यद्वक्ता मंडल के भविष्यवक्ताओं में बांट दिया जाए कि वे भोजन कर लें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
कोई मनुष्य बालशालीशा से, पहले उपजे हुए जौ की बीस रोटियाँ, और अपनी बोरी में हरी बालें परमेश्वर के भक्त के पास ले आया; तो एलीशा ने कहा, “उन लोगों को खाने के लिये दे।”