2 Kings 5:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aram ke raja ka naman nam senapati apane svamee kee drashtti men bada aur pratishttit pumsh tha, kyonki yahova ne usake dara aramiyon ko vijayee kiya tha, aur yah shooraveer tha, parantu koddhee tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नामान अराम के राजा की सेना का सेनापति था। नामान अपने राजा के लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण था। नामान इसलिये अत्याधिक महत्वपूर्ण था क्योंकि यहोवा ने उसका उपयोग अराम को विजय दिलाने के लिए किया था। नामान एक महान और शक्तिशाली व्यक्ति था, किन्तु वह विकट चर्मरोग से पीड़ित था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नामान सीरिया देश के राजा का सेनापति था। वह अपने स्वामी की दृष्टि में महान् पुरुष था। उस पर राजा की विशेष कृपा थी; क्योंकि प्रभु ने उसके माध्यम से सीरिया देश को विजय प्रदान की थी। नामान महाबली था; किन्तु वह कुष्ठ-रोगी था।
Hindi Bible HHBD
अराम के राजा का नामान नाम सेनापति अपने स्वामी की दृष्टि में बड़ा और प्रतिष्ठित पुम्ष था, क्योंकि यहोवा ने उसके द्वारा अरामियों को विजयी किया था, और यह शूरवीर था, परन्तु कोढ़ी था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अराम के राजा का नामान नामक सेनापति अपने स्वामी की दृष्टि में बड़ा और प्रतिष्ठित पुरुष था, क्योंकि यहोवा ने उसके द्वारा अरामियों को विजयी किया था। वह शूरवीर था, परन्तु कोढ़ी था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अराम के राजा की सेना का सेनापति नामान, एक अद्भुत प्रतिभा का व्यक्ति था. वह राजा का प्रियजन और आदर के योग्य व्यक्ति था, क्योंकि उसके द्वारा याहवेह ने अराम को विजय दिलाई थी. वह पराक्रमी, वीर योद्धा था, मगर उसे कुष्ठ रोग था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अराम के राजा का नामान नामक सेनापति अपने स्वामी की दृष्टि में बड़ा और प्रतिष्ठित पुरुष था, क्योंकि यहोवा ने उसके द्वारा अरामियों को विजयी किया था, और वह शूरवीर था, परन्तु कोढ़ी था।