2 Kings 5:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab aeleesha ne aek doot se usake pas yah kahala bheja, ki too jakar yaradan men sat bar dubakee mar, tab tera shareer jyon ka tyon ho jaaega, aur too shuuddh hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलीशा ने एक सन्देशवाहक को नामान के पास भेजा। सन्देशवाहक ने कहा, “जाओ, और यरदन नदी में सात बार नहाओ। तब तुम्हारा चर्मरोग स्वस्थ हो जाएगा और तुम पवित्र तथा शुद्ध हो जाओगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एलीशा ने सन्देशवाहक के मुंह से उसको यह सन्देश भेजा, ‘जाओ, यर्दन नदी के जल में सात बार स्नान करो। तुम्हरी त्वचा पहले-जैसी हो जाएगी, और तुम शुद्ध हो जाओगे।’
Hindi Bible HHBD
तब एलीशा ने एक दूत से उसके पास यह कहला भेजा, कि तू जाकर यरदन में सात बार डुबकी मार, तब तेरा शरीर ज्यों का त्यों हो जाएगा, और तू शुठ्ठ होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब एलीशा ने एक दूत से उसके पास यह कहला भेजा, “तू जाकर यरदन में सात बार डुबकी मार, तब तेरा शरीर ज्यों का त्यों हो जाएगा, और तू शुद्ध होगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एलीशा ने दूत द्वारा नामान को यह संदेश दिया, “जाकर यरदन नदी में सात बार नहा लो. तुम्हारा शरीर पहले के समान स्वस्थ हो जाएगा और तुम शुद्ध हो जाओगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब एलीशा ने एक दूत से उसके पास यह कहला भेजा #, “तू जाकर यरदन में सात बार डुबकी मार, तब तेरा शरीर ज्यों का त्यों हो जाएगा, और तू शुद्ध होगा।”