2 Kings 5:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu naman krodhait ho yah kahata hua chala gaya, ki maain ne to socha tha, ki avashy vah mere pas bahar aaega, aur khda hokar apane parameshvar yahova se praarthna karake koddh ke sthan par apana hath faerakar koddh ko door karega!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नामान क्रोधित हुआ और वहाँ से चल पड़ा। उसने कहा, “मैंने समझा था कि कम से कम एलीशा बाहर आएगा, मेरे सामने खड़ा होगा और यहोवा, अपने परमेश्वर के नाम कुछ कहेगा। मैं समझ रहा था कि वह मेरे शरीर पर अपना हाथ फेरेगा और कुष्ठ को ठीक कर देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु नामान नाराज हुआ। उसने कहा, ‘मैं यह सोचता था कि नबी घर से बाहर निकलेगा। वह मेरे पास खड़ा होगा। वह अपने प्रभु परमेश्‍वर के नाम का आह्‍वान करेगा। वह मेरे शरीर के दागों पर अपना हाथ फेरेगा, और कुष्‍ठ-रोग से मुझे स्‍वस्‍थ करेगा।
Hindi Bible HHBD
परन्तु नामान क्रोधित हो यह कहता हुआ चला गया, कि मैं ने तो सोचा था, कि अवश्य वह मेरे पास बाहर आएगा, और खड़ा होकर अपने परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना करके कोढ़ के स्थान पर अपना हाथ फेरकर कोढ़ को दूर करेगा!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु नामान क्रोधित हो यह कहता हुआ चला गया, “मैं ने तो सोचा था कि अवश्य वह मेरे पास बाहर आएगा, और खड़ा होकर अपने परमेश्‍वर यहोवा से प्रार्थना करके कोढ़ के स्थान पर अपना हाथ फेरकर कोढ़ को दूर करेगा!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन नामान बहुत ही क्रोधित हो वहां से लौट गया. वह मन में सोच रहा था: “देखो तो, मैं विचार कर रहा था, भविष्यद्वक्ता ज़रूर बाहर आएंगे, मेरे पास आ खड़े होकर याहवेह, अपने परमेश्वर के नाम की दोहाई देंगे, मेरी रोगी देह पर अपना हाथ लहराएंगे और इस प्रकार मेरे कुष्ठ रोग को ठीक कर देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु नामान क्रोधित हो यह कहता हुआ चला गया, “मैंने तो सोचा था, कि अवश्य वह मेरे पास बाहर आएगा, और खड़ा होकर अपने परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना करके कोढ़ के स्थान पर अपना हाथ फेरकर कोढ़ को दूर करेगा!