2 Kings 5:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kya damishk kee abana aur parpar nadiyan israaael ke sab jalashayon se attam naheen haain? kya maain un men snan karake shuuddh naheen ho sakata hoo? isaaliye vah jalajalahatt se bhra hua lauttkar chala gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दमिश्क की नदियाँ अबाना और पर्पर इस्राएल के सभी जलाशयों से अच्छी हैं! मैं दमिश्क की उन नदियों में क्यों नहीं नहाऊँ और पवित्र हो जाऊँ” इसलिये नामान वापस चला गया। वह क्रोधित था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्या दमिश्क नगर की अबाना और फरपर नदियों का जल इस्राएल प्रदेश के सम्पूर्ण जल से उत्तम नहीं है? क्या मैं उन नदियों में स्नान करके शुद्ध नहीं हो सकता?’ नामान मुड़ा और क्रोध में उफनता हुआ चला गया।
Hindi Bible HHBD
क्या दमिश्क की अबाना और पर्पर नदियां इस्राएल के सब जलाशयों से अत्तम नहीं हैं? क्या मैं उन में स्नान करके शुठ्ठ नहीं हो सकता हूँ? इसलिये वह जलजलाहट से भरा हुआ लौटकर चला गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या दमिश्क की अबाना और पर्पर नदियाँ इस्राएल के सब जलाशयों से उत्तम नहीं हैं? क्या मैं उनमें स्नान करके शुद्ध नहीं हो सकता हूँ?” इसलिये वह क्रोध से भरा हुआ लौटकर चला गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अरे, क्या दमेशेक की अबाना और फारपर नदियां इस्राएल के जल से कहीं ज्यादा अच्छी नहीं हैं? क्या मैं उनमें नहाकर शुद्ध न हो सकता था?” तब नामान वहां से बड़े ही क्रोध में भरकर लौटने लगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या दमिश्क की अबाना और पर्पर नदियाँ इस्राएल के सब जलाशयों से उत्तम नहीं हैं? क्या मैं उनमें स्नान करके शुद्ध नहीं हो सकता हूँ?” इसलिए वह क्रोध से भरा हुआ लौटकर चला गया।