2 Kings 5:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab us ne parameshvar ke bhkt ke vachan ke anusar yaradan ko jakar us men sat bar dubakee maree, aur usaka shareer chhotte ladke ka sa ho gaya aur vah shuuddh ho gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये नामान ने वह काम किया जो परमेश्वर के जन (एलीशा) ने कहा, नामान नीचे उतरा और उसने सात बार यरदन नदी में स्नान किया और नामान पवित्र और शुद्ध हो गया। नामान की त्वचा बच्चे की त्वचा की तरह कोमल हो गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: नामान यर्दन नदी के तट पर गया। वहां उसने परमेश्वर के जन एलीशा के कथन के अनुसार, यर्दन नदी के जल में सात डुबकी लगाई। तब उसकी त्वचा पुन: शिशु की त्वचा के समान चिकनी हो गई, और वह शुद्ध हो गया।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने परमेश्वर के भक्त के वचन के अनुसार यरदन को जाकर उस में सात बार डुबकी मारी, और उसका शरीर छोटे लड़के का सा हो गया; और वह शुठ्ठ हो गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने परमेश्वर के भक्त के वचन के अनुसार यरदन को जाकर उसमें सात बार डुबकी मारी, और उसका शरीर छोटे लड़के का सा हो गया; और वह शुद्ध हो गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन नामान गया, यरदन नदी में सात बार डुबकी लगाई—जैसा परमेश्वर के जन ने आदेश दिया था—उसकी देह छोटे बालक के समान हो चुकी थी; वह शुद्ध हो गई थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने परमेश्वर के भक्त के वचन के अनुसार यरदन को जाकर उसमें सात बार डुबकी मारी, और उसका शरीर छोटे लड़के का सा हो गया; और वह शुद्ध हो गया।