2 Kings 5:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab vah apane sab dal bal samet parameshvar ke bhkt ke yahan lautt aya, aur usake sammukh khda hokar kahane laga sun, ab maain ne jan liya haai, ki samast prathvee men israaael ko chhod aur kaheen parameshvar naheen haai. isaliye ab apane das kee bhentt grahan kara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नामान और उसका सारा समूह परमेश्वर के जन (एलीशा) के पास आया। वह एलीशा के सामने खड़ा हुआ और उससे कहा, “देखिये, अब मैं समझता हूँ कि इस्राएल के अतिरिक्त पृथ्वी पर कहीं परमेश्वर नहीं है! अब कृपया मेरी भेंट स्वीकार करें!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब नामान अपने दल-बल के साथ परमेश्वर के जन एलीशा के पास लौटा। वह उनके सम्मुख खड़ा हुआ और उसने यह कहा, ‘अब मुझे अनुभव हुआ कि इस्राएल प्रदेश के अतिरिक्त पृथ्वी के किसी भी देश में परमेश्वर नहीं है। अत: अब अपने सेवक की ओर से यह भेंट स्वीकार कीजिए।’
Hindi Bible HHBD
तब वह अपने सब दल बल समेत परमेश्वर के भक्त के यहां लौट आया, और उसके सम्मुख खड़ा होकर कहने लगा सुन, अब मैं ने जान लिया है, कि समस्त पृथ्वी में इस्राएल को छोड़ और कहीं परमेश्वर नहीं है। इसलिये अब अपने दास की भेंट ग्रहण कर।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह अपने सब दल बल समेत परमेश्वर के भक्त के यहाँ लौट आया, और उसके सम्मुख खड़ा होकर कहने लगा, “सुन, अब मैं ने जान लिया है कि समस्त पृथ्वी में इस्राएल को छोड़ और कहीं परमेश्वर नहीं है! इसलिये अब अपने दास की भेंट ग्रहण कर।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब नामान अपने सारे झुण्ड़ के साथ लौटकर परमेश्वर के जन के घर पर गया और घर के सामने खड़ा हो भविष्यद्वक्ता को संबोधित कर कहने लगा, “सुनिए, अब मैं जान गया हूं कि सारी पृथ्वी पर इस्राएल के परमेश्वर के अलावा कोई दूसरा परमेश्वर नहीं है. तब अपने सेवक की ओर से यह भेंट स्वीकार कीजिए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह अपने सब दल बल समेत परमेश्वर के भक्त के यहाँ लौट आया, और उसके सम्मुख खड़ा होकर कहने लगा, “सुन, अब मैंने जान लिया है, कि समस्त पृथ्वी में इस्राएल को छोड़ और कहीं परमेश्वर नहीं है! इसलिए अब अपने दास की भेंट ग्रहण कर।”