2 Kings 5:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aeleesha ne kaha, yahova jisake sammukh maain upasthiat rahata hoo usake jeevan kee shapath maain kuchh bhentt n loonga, aur jab us ne usako bahut vivash kiya ki bhentt ko grahan kare, tab bhee vah inakar hee karata raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु एलीशा ने कहा, “मैं यहोवा की सेवा करता हूँ। यहोवा की सत्ता शाश्वत है, उसकी साक्षी मान कर मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं कोई भेंट नहीं लूँगा।” नामान ने बहुत प्रयत्न किया कि एलीशा भेंट ले किन्तु एलीशा ने इन्कार कर दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु एलीशा ने कहा, ‘जीवन्त परमेश्वर की सौगन्ध, जिसकी सेवा मैं करता हूं! मैं कुछ भी भेंट स्वीकार नहीं करूंगा।’ नामान ने बहुत अनुनय-विनय की, किन्तु एलीशा ने अस्वीकार कर दिया।
Hindi Bible HHBD
एलीशा ने कहा, यहोवा जिसके सम्मुख मैं उपस्थित रहता हूँ उसके जीवन की शपथ मैं कुछ भेंट न लूंगा, और जब उस ने उसको बहुत विवश किया कि भेंट को ग्रहण करे, तब भी वह इनकार ही करता रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एलीशा ने कहा, “यहोवा जिसके सम्मुख मैं उपस्थित रहता हूँ उसके जीवन की शपथ मैं कुछ भेंट न लूँगा;” और जब उसने उसको बहुत विवश किया कि भेंट को ग्रहण करे, तब भी वह इन्कार ही करता रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर एलीशा ने उत्तर दिया, “जीवित याहवेह की शपथ, मैं जिनका सेवक हूं, मैं कुछ भी स्वीकार नहीं करूंगा.” नामान विनती करता रहा मगर एलीशा इनकार करते रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एलीशा ने कहा, “यहोवा जिसके सम्मुख मैं उपस्थित रहता हूँ उसके जीवन की शपथ मैं कुछ भेंट न लूँगा #;” और जब उसने उसको बहुत विवश किया कि भेंट को ग्रहण करे, तब भी वह इन्कार ही करता रहा।