2 Kings 5:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aramee loeg dal bandhakar israaael ke desh men jakar vahan se aek chhottee ladkee bandhauvai men le aae the aur vah naman kee patnee kee seva karatee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अरामी सेना ने कई सेना की टुकड़ियों को इस्राएल में लड़ने भेजा। सैनिकों ने बहुत से लोगों को अपना दास बना लिया। एक बार उन्होंने एक छोटी लड़की को इस्राएल देश से लिया। यह छोटी लड़की नामान की पत्नी की सेविका हो गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सीरिया देश के सैनिक इस्राएल प्रदेश पर छापा मारते थे। एक बार वे छापा के दौरान इस्राएल प्रदेश से एक छोटी लड़की को पकड़ कर ले गए। वह नामान की पत्नी की सेवा करने लगी।
Hindi Bible HHBD
अरामी लोेग दल बान्धकर इस्राएल के देश में जाकर वहां से एक छोटी लड़की बन्धुवाई में ले आए थे और वह नामान की पत्नी की सेवा करती थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अरामी लोग दल बाँधकर इस्राएल के देश में जाकर वहाँ से एक छोटी लड़की बन्दी बनाकर ले आए थे और वह नामान की पत्नी की सेवा करती थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक मौके पर, जब अराम के सैनिकों ने छापा मारा, वे इस्राएल देश से एक कम उम्र की लड़की अपने साथ ले गए. यह लड़की नामान की पत्नी की सेविका के रूप में काम करती थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अरामी लोग दल बाँधकर इस्राएल के देश में जाकर वहाँ से एक छोटी लड़की बन्दी बनाकर ले आए थे और वह नामान की पत्नी की सेवा करती थी।