2 Kings 5:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne kaha, ha, sab kushal haai parantu mere svamee ne mujhe yah kahane ko bheja haai, ki epraaim ke pahadee desh se bhvishyadvktaon ke chelon men se do javan mere yahan abhee aae haai, isaadiye unake liye ek kikkar chandee aur do jode vasr de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
गेहजी ने कहा, “हाँ, सब कुशल है। मेरे स्वामी एलीशा ने मुझे भेजा है। उसने कहा, ‘देखो, एप्रैम के पहाड़ी प्रदेश के नबियों के समूह से दो युवक नबी मेरे पास आये हैं। कृपया उन्हें पच्हत्तर पौंड चाँदी और दो बार बदलने के वस्त्र दे दो।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गेहजी ने कहा, ‘सब सकुशल है। मेरे गुरुजी ने आप से यह कहने के लिए मुझे भेजा है, “अभी-अभी मेरे पास एफ्रइम पहाड़ी प्रदेश से नबी-संघ के दो युवा नबी आए हैं। कृपया, पैंतीस किलो चांदी, और दो जोड़े राजसी वस्‍त्र दीजिए।” ’
Hindi Bible HHBD
उस ने कहा, हां, सब कुशल है; परन्तु मेरे स्वामी ने मुझे यह कहने को भेजा है, कि एप्रैम के पहाड़ी देश से भविष्यद्वक्ताओं के चेलों में से दो जवान मेरे यहां अभी आए हैं, इसदिये उनके लिये एक किक्कार चान्दी और दो जोड़े वस्त्रा दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने कहा, “हाँ, सब कुशल है; परन्तु मेरे स्वामी ने मुझे यह कहने को भेजा है, कि ‘एप्रैम के पहाड़ी देश से भविष्यद्वक्‍ताओं के चेलों में से दो जवान मेरे यहाँ अभी आए हैं, इसलिये उनके लिये एक किक्‍कार चाँदी और दो जोड़े वस्त्र दे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
गेहज़ी ने उत्तर दिया, “हां, सब कुशल है. स्वामी ने मुझे आपसे यह विनती करने भेजा है: ‘एफ्राईम के पहाड़ी इलाके से भविष्यवक्ताओं के दो युवक यहां आ गए हैं. कृपया मुझे उन्हें भेंट में देने के लिए एक तालन्त चांदी और दो जोड़ी अच्छे कपड़े दे दीजिए.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने कहा, “हाँ, सब कुशल है; परन्तु मेरे स्वामी ने मुझे यह कहने को भेजा है, ‘एप्रैम के पहाड़ी देश से भविष्यद्वक्ताओं के दल में से दो जवान मेरे यहाँ अभी आए हैं, इसलिए उनके लिये एक किक्कार चाँदी और दो जोड़े वस्त्र दे।’”