2 Kings 5:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne us se kaha, jab vah purush idhar munh faerakar tujh se milane ko apane rath par se utara, tab vah poora hal mujhe maloom tha kya yah samay chandee va vasr va jalapai va dakh kee baariya, bhed-bakaariya, gayabaail aur dasa-dasee lene ka haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलीशा ने गेहजी से कहा, “यह सच नहीं है! मेरा हृदय तुम्हारे साथ था जब नामान अपने रथ से तुमसे मिलने को मुड़ा। यह समय पैसा, कपड़े, जैतून, अंगूर, भेड़, गायें या सेवक—सेविकायें लेने का नहीं है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एलीशा ने उससे कहा, ‘सेनापति तुझसे भेंट करने के लिए रथ से उतरा था। क्‍या यह बात मेरे हृदय से छिपी है? यह सच है कि अब तेरे पास रुपया-पैसा हो गया, और तू उससे बाग-बगीचे, जैतून के कुंज, अंगूर-उद्यान, भेड़-बकरी, गाय-बैल, दास-दासियां खरीद सकता है।
Hindi Bible HHBD
उस ने उस से कहा, जब वह पुरूष इधर मुंह फेरकर तुझ से मिलने को अपने रथ पर से उतरा, तब वह पूरा हाल मुझे मालूम था; क्या यह समय चान्दी वा वस्त्रा वा जलपाई वा दाख की बारियां, भेड़- बकरियां, गायबैल और दास- दासी लेने का है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उससे कहा, “जब वह पुरुष इधर मुँह फेरकर तुझ से मिलने को अपने रथ पर से उतरा, तब से वह पूरा हाल मुझे मालूम था; क्या यह समय चाँदी या वस्त्र या जैतून या दाख की बारियाँ, भेड़–बकरियाँ, गाय–बैल और दास–दासी लेने का है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर एलीशा ने उससे कहा, “क्या मेरी आत्मा वहां न थी, जब वह व्यक्ति तुमसे भेंटकरने लौटकर तुम्हारी ओर आया था? क्या धन और वस्त्र लेने के लिए सही मौका यही था, कि जैतून के बगीचे, अंगूर के बगीचे, भेड़ें, बैल, दास-दासियां पाई जाएं?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उससे कहा, “जब वह पुरुष इधर मुँह फेरकर तुझ से मिलने को अपने रथ पर से उतरा, तब से वह पूरा हाल मुझे मालूम था; क्या यह समय चाँदी या वस्त्र या जैतून या दाख की बारियाँ, भेड़-बकरियाँ, गाय बैल और दास-दासी लेने का है?