2 Kings 5:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah israaael ke raja ke pas vah patra le gaya jis men yah likha tha, ki jab yah patra tujhe mile, tab janana ki maain ne naman nam apane aek karmacharee ko tere pas isaaliye bheja haai, ki too usaka koddh door kar de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नामान इस्राएल के राजा के लिये अराम के राजा का पत्र भी ले गया। पत्र में यह लिखा था: “यह पत्र यह जानकारी देने के लिये है कि मैं अपने सेवक नामान को तुम्हारे यहाँ भेज रहा हूँ। उसके विकट चर्मरोग को ठीक करो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह इस्राएल प्रदेश के राजा के पास पत्र लाया, जिसमें यह लिखा था, ‘जब यह पत्र तुम्‍हारे पास पहुंचेगा, तब तुम समझ लेना कि मैंने अपने सेवक नामान को तुम्‍हारे पास भेजा है। तुम उसे उसके कुष्‍ठ-रोग से स्‍वस्‍थ कर देना।’
Hindi Bible HHBD
और वह इस्राएल के राजा के पास वह पत्रा ले गया जिस में यह लिखा था, कि जब यह पत्रा तुझे मिले, तब जानना कि मैं ने नामान नाम अपने एक कर्मचारी को तेरे पास इसलिये भेजा है, कि तू उसका कोढ़ दूर कर दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह इस्राएल के राजा के पास वह पत्र ले गया जिसमें यह लिखा था, “जब यह पत्र तुझे मिले, तब जानना कि मैं ने नामान नामक अपने एक कर्मचारी को तेरे पास इसलिये भेजा है, कि तू उसका कोढ़ दूर कर दे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह अपने साथ इस्राएल के राजा को अराम के राजा द्वारा लिखा गया पत्र ले गया था जिसमें इस प्रकार लिखा गया था, “जब यह पत्र आपके हाथों में पहुंचेगा, आप यह समझ लें, कि मैं अपने सेवक नामान को आपके पास भेज रहा हूं, कि आप इसे इसके कुष्ठ रोग से शुद्ध कर दें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह इस्राएल के राजा के पास वह पत्र ले गया जिसमें यह लिखा था, “जब यह पत्र तुझे मिले, तब जानना कि मैंने नामान नामक अपने एक कर्मचारी को तेरे पास इसलिए भेजा है, कि तू उसका कोढ़ दूर कर दे।”