2 Kings 5:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah sunakar ki israaael ke raja ne apane vasr faade haai, parameshvar ke bhkt aeleesha ne raja ke pas kahala bheja, too ne kyon apane vasr faade haain? vah mere pas aa, tab jan lega, ki israaael men bhavishyadvkta to haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर के जन (एलीशा) ने सुना कि इस्राएल का राजा परेशान है और उसने अपने वस्त्र फाड़ डाले हैं। एलीशा ने अपना सन्देश राजा के पास भेजाः “तुमने अपने वस्त्र क्यों फाड़े नामान को मेरे पास आने दो। तब वह समझेगा कि इस्राएल में कोई नबी भी है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब परमेश्वर के जन एलीशा ने सुना कि इस्राएल प्रदेश के राजा ने अपने वस्त्र फाड़ दिए, तब उन्होंने राजा को यह सन्देश भेजा: ‘महाराज, आपने अपने वस्त्र क्यों फाड़े? सेनापति को मेरे पास आने दीजिए। तब उसे अनुभव होगा कि इस्राएल प्रदेश में एक नबी है।’
Hindi Bible HHBD
यह सुनकर कि इस्राएल के राजा ने अपने वस्त्रा फाड़े हैं, परमेश्वर के भक्त एलीशा ने राजा के पास कहला भेजा, तू ने क्यों अपने वस्त्रा फाड़ेे हैं? वह मेरे पास आए, तब जान लेगा, कि इस्राएल में भविष्यद्वक्ता तो है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह सुनकर कि इस्राएल के राजा ने अपने वस्त्र फाड़े हैं, परमेश्वर के भक्त एलीशा ने राजा के पास कहला भेजा, “तू ने क्यों अपने वस्त्र फाड़े हैं? अब वह मेरे पास आए, तब जान लेगा कि इस्राएल में एक भविष्यद्वक्ता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर जब परमेश्वर के जन एलीशा को राजा द्वारा अपने कपड़े फाड़े जाने की घटना के बारे में मालूम हुआ, उन्होंने राजा को यह संदेश भेजा, “आपने क्यों अपने कपड़े फाड़ दिए हैं? अब आप उससे कहिए कि नामान आकर मुझसे भेंट करे, कि उसे यह मालूम हो जाए कि इस्राएल देश में एक भविष्यद्वक्ता है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह सुनकर कि इस्राएल के राजा ने अपने वस्त्र फाड़े हैं, परमेश्वर के भक्त एलीशा ने राजा के पास कहला भेजा, “तूने क्यों अपने वस्त्र फाड़े हैं? वह मेरे पास आए, तब जान लेगा, कि इस्राएल में भविष्यद्वक्ता है।”