2 Kings 6:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab aramee usake pas aa, tab aeleesha ne yahova se praarthna kee ki is dal ko andha kar dala. aeleesha ke is vachan ke anusar us ne unhen andha kar diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये आग के घोड़े और रथ एलीशा के पास आए। एलीशा ने यहोवा से प्रार्थना की और कहा, “मैं प्रार्थना करता हूँ कि तू इन लोगों को अन्धा कर दे।” तब यहोवा ने अरामी सेना को अन्धा कर दिया, जैसे एलीशा ने प्रार्थना की थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सीरियाई सेना एलीशा के पास पहुंची। एलीशा ने प्रभु से यह प्रार्थना की, ‘प्रभु सीरियाई राष्‍ट्र के इन सैनिकों पर प्रहार कर, और इन्‍हें अन्‍धा कर दे।’ अत: प्रभु ने एलीशा की प्रार्थना के अनुसार उन पर प्रहार किया, और उन्‍हें अन्‍धा कर दिया।
Hindi Bible HHBD
जब अरामी उसके पास आए, तब एलीशा ने यहोवा से प्रार्थना की कि इस दल को अन्धा कर डाल। एलीशा के इस वचन के अनुसार उस ने उन्हें अन्धा कर दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब अरामी उसके पास आए, तब एलीशा ने यहोवा से प्रार्थना की कि इस दल को अंधा कर डाल। एलीशा के इस वचन के अनुसार उसने उन्हें अँधा कर दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब अरामी सेना एलीशा को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी, एलीशा ने याहवेह से यह प्रार्थना की: “कृपा कर इन लोगों की दृष्टि छीन लीजिए.” तब एलीशा की प्रार्थना के अनुसार याहवेह ने उन्हें अंधा कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब अरामी उसके पास आए, तब एलीशा ने यहोवा से प्रार्थना की कि इस दल को अंधा कर डाल। एलीशा के इस वचन के अनुसार उसने उन्हें अंधा कर दिया।