2 Kings 6:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab ve shaemaron men a gaa, tab aeleesha ne kaha, he yahova, in logon kee ankhen khol ki dekh saken. tab yahova ne unakee ankhen kholee, aur jab ve dekhne lage tab kya dekha ki ham shaemaron ke madhy men haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब वे शोमरोन पहुँचे तो एलीशा ने कहा, “यहोवा, इन लोगों की आँखे खोल दे जिससे ये देख सकें।” तब यहोवा ने उनकी आँखें खोल दीं और अरामी सेना ने देखा कि वह शोमरोन नगर में थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे ही उन्‍होंने सामरी नगर में प्रवेश किया, एलीशा ने यह प्रार्थना की, ‘हे प्रभु, इन सैनिकों की आंखों को खोल दे, और ये देखने लगें।’ अत: प्रभु ने उनकी आंखें खोल दीं, और वे देखने लगे। उन्‍होंने देखा कि वे सामरी नगर के मध्‍य में हैं।
Hindi Bible HHBD
जब वे शोमरोन में आ गए, तब एलीशा ने कहा, हे यहोवा, इन लोगों की आंखें खोल कि देख सकें। तब यहोवा ने उनकी आंखें खोलीं, और जब वे देखने लगे तब क्या देखा कि हम शोमरोन के मध्य में हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे शोमरोन में आ गए, तब एलीशा ने कहा, “हे यहोवा, इन लोगों की आँखें खोल कि देख सकें।” तब यहोवा ने उनकी आँखें खोलीं, और जब वे देखने लगे तब क्या देखा कि हम शोमरोन के मध्य में हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जैसे ही उन्होंने शमरिया में प्रवेश किया, एलीशा ने प्रार्थना की, “याहवेह इन व्यक्तियों की दृष्टि लौटा दीजिए कि अब ये देख सकें.” तब याहवेह ने उन्हें दृष्टि प्रदान की. उन्होंने देखा और पाया कि वे शमरिया में हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे सामरिया में आ गए, तब एलीशा ने कहा, “हे यहोवा, इन लोगों की आँखें खोल कि देख सकें।” तब यहोवा ने उनकी आँखें खोलीं, और जब वे देखने लगे तब क्या देखा कि हम सामरिया के मध्य में हैं।