2 Kings 6:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab shaemaron men bada akal pada aur vah aeesa ghaira raha, ki ant men aek gadahe ka sir chandee ke assee ttukadon men aur kab kee chauthai bhr kabootar kee beett panch ttukade chandee tak bikane lagee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सैनिकों ने लोगों को नगर में भोजन सामग्री भी नहीं लाने दी। इसलिये शोमरोन में भयंकर भूखमरी का समय आ गया। यह शोमरोन में इतना भयंकर था कि एक गधे का सिर चाँदी के अस्सी सिक्कों में बिकने लगा और कबूतर की एक पिन्ट बीट की कीमत पाँच चाँदी के सिक्के थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
घेराबन्दी के कारण नगर में भयंकर अकाल फैल गया। यहां तक कि सामरी नगर में एक गधे के सिर की कीमत चांदी के अस्सी सिक्के, और आधा-लिटर कबूतर की बीट की कीमत चांदी के पांच सिक्के हो गई!
Hindi Bible HHBD
तब शोमरोन में बड़ा अकाल पड़ा और वह ऐसा घिरा रहा, कि अन्त में एक गदहे का सिर चान्दी के अस्सी टुकड़ों में और कब की चौथाई भर कबूतर की बीट पांच टुकड़े चान्दी तक बिकने लगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शोमरोन में बड़ा अकाल पड़ा और वह ऐसा घिरा रहा कि अन्त में एक गदहे का सिर चाँदी के अस्सी टुकड़ों में और कब की चौथाई भर कबूतर की बीट पाँच टुकड़े चाँदी तक बिकने लगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शमरिया में इस समय भयंकर अकाल फैल गया. शत्रु सेना ने इसे घेर रखा था. स्थिति ऐसी हो चुकी थी कि गधे का सिर चांदी के अस्सी शेकेलों में और एक चौथाई कबूतर की बीट पांच शेकेल में बेची जा रही थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सामरिया में बड़ा अकाल पड़ा और वह ऐसा घिरा रहा, कि अन्त में एक गदहे का सिर चाँदी के अस्सी टुकड़ों में और कब की चौथाई भर कबूतर की बीट पाँच टुकड़े चाँदी तक बिकने लगी।