2 Kings 6:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu jab aek jan ballee katt raha tha, to kulhadee bentt se nikalakar jal men gir gai so vah chillakar kahane laga, hay! mere prabhu, vah to manganee kee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु जब एक व्यक्ति एक पेड़ को काट रहा था तो कुल्हाड़ी का लौह फलक कुल्हाड़ी से निकल गया और पानी में गिर पड़ा। तब वह व्यक्ति चिल्लाया, “हे स्वामी! मैंने वह कुल्हाड़ी उधार ली थी!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब एक नबी बल्‍ली को काटकर गिरा रहा था, तब अचानक उसकी कुल्‍हाड़ी की फाल बेंट से निकलकर यर्दन नदी के पानी में गिर गई। वह चिल्‍लाया, ‘ओह! गुरुजी, यह कुल्‍हाड़ी उधार की थी।’
Hindi Bible HHBD
परन्तु जब एक जन बल्ली काट रहा था, तो कुल्हाड़ी बेंट से निकलकर जल में गिर गई; सो वह चिल्लाकर कहने लगा, हाय! मेरे प्रभु, वह तो मंगनी की थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु जब एक जन बल्‍ली काट रहा था, तो कुल्हाड़ी बेंट से निकलकर जल में गिर गई; इसलिये वह चिल्‍लाकर कहने लगा, “हाय! मेरे प्रभु, वह तो माँगी हुई थी।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनमें से एक भविष्यद्वक्ता बल्ली काट रहा था तब उसकी कुल्हाड़ी की फाल पानी में जा गिरी. वह भविष्यद्वक्ता चिल्ला उठा, “ओह, मेरे स्वामी! वह तो उधार की फाल थी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु जब एक जन बल्ली काट रहा था, तो कुल्हाड़ी बेंट से निकलकर जल में गिर गई; इसलिए वह चिल्लाकर कहने लगा, “हाय! मेरे प्रभु, वह तो माँगी हुई थी।”