2 Kings 6:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab parameshvar ke bhkt ne israaael ke raja ke pas kahala bheja, ki chaukasee kar aur amuk sthan se hokar n jana kyonaki vahan aramee chaddhai karanevale haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु परमेश्वर के जन (एलीशा) ने इस्राएल के राजा को एक संदेश भेजा। एलीशा ने कहा, “सावधान रहो! उस स्थान से होकर मत जाओ। वहाँ अरामी सैनिक छिपे हैं!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु परमेश्‍वर के जन एलीशा ने इस्राएल के राजा को सावधान कर दिया। उन्‍होंने यह सन्‍देश भेजा, ‘सावधान! आप इस स्‍थान से मत गुजरना। यहां सीरियाई सैनिक घात में बैठे हैं।’
Hindi Bible HHBD
तब परमेश्वर के भक्त ने इस्राएल के राजा के पास कहला भेजा, कि चौकसी कर और अमुक स्थान से होकर न जाना क्योंकि वहां अरामी चढ़ाई करनेवाले हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब परमेश्‍वर के भक्‍त ने इस्राएल के राजा के पास कहला भेजा, “चौकसी कर और अमुक स्थान से होकर न जाना, क्योंकि वहाँ अरामी चढ़ाई करनेवाले हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर के जन ने इस्राएल के राजा को यह संदेश भेजा: “सावधान रहिए! अरामी सेना वहीं पहुंच रही है, तब उस स्थान के निकट से होकर न जाइएगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब परमेश्वर के भक्त ने इस्राएल के राजा के पास कहला भेजा, “चौकसी कर और अमुक स्थान से होकर न जाना क्योंकि वहाँ अरामी चढ़ाई करनेवाले हैं।”