2 Kings 7:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur raja rat hee ko utta, aur apane karmachaariyon se kaha, maain tumhen batata hoo ki araamiyon ne ham se kya kiya haai? ve janate haai, ki ham log bookhe haain is karan ve chhavanee men se maaidan men chhpaine ko yah kahakar gaae haai, ki jab ve nagar se nikalenge, tab ham unako jeevit hee pakadkar nagar men ghausane paaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
रात का समय था, किन्तु राजा अपने पलंग से उठा। राजा ने अपने अधिकारियों से कहा, “मैं तुम लोगों को बताऊँगा कि अरामी सैनिक हमारे साथ क्या कर रहे हैं। वे जानते हैं कि हम भूखे हैं। वे खेतों में छिपने के लिये, डेरों को खाली कर गए हैं। वे यह सोच रहे हैं, ‘जब इस्राएली नगर के बाहर आएंगे, तब हम उन्हें जीवित पकड़ लेंगे और तब हम नगर में प्रवेश करेंगे।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा रात में उठा। उसने अपने दरबारियों से कहा, ‘जो षड्‍यन्‍त्र सीरियाई सैनिकों ने हमारे विरुद्ध रचा है, वह मैं तुम्‍हें बताता हूँ: वे जानते हैं कि हम भूखे हैं। इसलिए वे पड़ाव से निकलकर मैदान में छिप गए हैं। वे यह सोच रहे हैं: “जब इस्राएली सैनिक नगर से बाहर निकलेंगे, तब हम उनको जीवित पकड़ लेंगे, और उनके नगर में घुस जाएंगे।”
Hindi Bible HHBD
और राजा रात ही को उठा, और अपने कर्मचारियों से कहा, मैं तुम्हें बताता हूँ कि अरामियों ने हम से क्या किया है? वे जानते हैं, कि हम लोग भूखे हैं इस कारण वे छावनी में से मैदान में छिपने को यह कहकर गए हैं, कि जब वे नगर से निकलेंगे, तब हम उनको जीवित ही पकड़कर नगर में घुसने पाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा रात ही को उठा, और अपने कर्मचारियों से कहा, “मैं तुम्हें बताता हूँ कि अरामियों ने हम से क्या किया है? वे जानते हैं कि हम लोग भूखे हैं, इस कारण वे छावनी में से मैदान में छिपने को यह कहकर गए हैं, कि जब वे नगर से निकलेंगे, तब हम उनको जीवित ही पकड़कर नगर में घुसने पाएँगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा रात में ही उठ गया और अपने सेवकों से कहा, “मैं तुम्हें बता रहा हूं कि अरामियों ने हमारे साथ क्या किया है उन्हें यह मालूम है कि हम भूखे हैं. इसलिये वे छावनी को खाली छोड़ मैदान में जा छिपे हैं. ‘उनका विचार है कि जब हम नगर से बाहर निकलेंगे, वे हमें जीवित पकड़कर नगर में ले आएंगे.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब राजा रात ही को उठा, और अपने कर्मचारियों से कहा, “मैं तुम्हें बताता हूँ कि अरामियों ने हम से क्या किया है? वे जानते हैं, कि हम लोग भूखे हैं इस कारण वे छावनी में से मैदान में छिपने को यह कहकर गए हैं, कि जब वे नगर से निकलेंगे, तब हम उनको जीवित ही पकड़कर नगर में घुसने पाएँगे।”