2 Kings 7:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu raja ke kisee karmacharee ne uttar dekar kaha, ki jo ghaede tagar men bach rahe haain un men se log panch ghaede le, aur unako bhejakar ham hal jan len. ve to israaael kee sab bheed ke saman haain jo nagar men rah gaae haain varan israaael kee jo bheed mar mitt gai haai ve usee ke saman haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा के अधिकारियों में से एक ने कहा, “कुछ व्यक्तियों को नगर में अभी तक बचे पाँच घोड़ों को लेने दें। निश्चय ही ये घोड़े भी शीघ्र ही ठीक वैसे ही मर जाएंगे, जैसे इस्राएल के वे सभी लोग जो अभी तक बचे रह गए हैं, मरेंगे। इन व्यक्तियों को यह देखने को भेजा जाये कि क्या घटित हुआ है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक दरबारी ने यह सलाह दी, ‘महाराज, बचे हुए घोड़ों में से पांच घोड़ों के साथ सैनिक-दल भेजिए। यदि वे बच जाएंगे तो शेष जीवित इस्राएली सैनिकों के समान जीवित रहेंगे। यदि वे मर जाएंगे तो उनका भी वही हाल होगा, जो तमाम इस्राएलियों का हुआ है, जो मर चुके हैं। आइए; हम उनको भेजें और सच्चाई का पता लगाएं।’
Hindi Bible HHBD
परन्तु राजा के किसी कर्मचारी ने उत्तर देकर कहा, कि जो घोड़े तगर में बच रहे हैं उन में से लोग पांच घोड़े लें, और उनको भेजकर हम हाल जान लें। ( वे तो इस्राएल की सब भीड़ के समान हैं जो नगर में रह गए हैं वरन इस्राएल की जो भीड़ मर मिट गई है वे उसी के समान हैं। )
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु राजा के किसी कर्मचारी ने उत्तर देकर कहा, “जो घोड़े नगर में बच रहे हैं उनमें से लोग पाँच घोड़े लें, और उनको भेजकर हम हाल जान लें। वे तो इस्राएल की सब भीड़ के समान हैं जो नगर में रह गई है वरन् इस्राएल की जो भीड़ मर मिट गई है वे उसी के समान हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके एक सेवक ने सुझाव दिया, “हम बाकी रह गए घोड़ों में से पांच को कुछ सैनिकों के साथ वहां भेज दें. वैसे भी, जो सैनिक यहां बचे रह गए हैं, उनकी स्थिति उनसे ज्यादा अलग नहीं है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है. हम इन्हें वहां की स्थिति मालूम करने के लिए भेज दें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु राजा के किसी कर्मचारी ने उत्तर देकर कहा, “जो घोड़े नगर में बच रहे हैं उनमें से लोग पाँच घोड़े लें, और उनको भेजकर हम हाल जान लें। वे तो इस्राएल की सब भीड़ के समान हैं जो नगर में रह गई है वरन् इस्राएल की जो भीड़ मर मिट गई है वे उसी के समान हैं।”