2 Kings 7:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parameshvar ke bhkt ne jaaisa raja se yah kaha tha, ki kal isee samay shaemaron ke faattk men do saa jav aek shokel me, aur aek saa maaida aek shokel men bikega, vaaisa hee hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलीशा ने कहा था, “कोई भी व्यक्ति शोमरोन के नगरद्वार के बाजार में एक शेकेल में एक डलिया अच्छा आटा या दो डलिया जौ खरीद सकेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्वर के जन एलीशा ने यह नबूवत की थी: ‘कल इसी समय सामरी नगर के प्रवेश-द्वार पर तीन किलो मैदा चांदी के एक सिक्के में तथा छ: किलो जौ चांदी के एक सिक्के के भाव से बिकेगा।’
Hindi Bible HHBD
परमेश्वर के भक्त ने जैसा राजा से यह कहा था, कि कल इसी समय शोमरोन के फाटक में दो सआ जव एक शेकेल में, और एक सआ मैदा एक शेकेल में बिकेगा, वैसा ही हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परमेश्वर के भक्त ने जैसा राजा से यह कहा था, “कल इसी समय शोमरोन के फाटक में दो सआ जौ एक शेकेल में, और एक सआ मैदा एक शेकेल में बिकेगा,” वैसा ही हुआ;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह ठीक वैसा ही हुआ जैसा परमेश्वर के जन ने राजा के लिए यह भविष्यवाणी की थी, “लगभग इसी समय कल चांदी के एक सिक्के में तीन किलो मैदा और चांदी के एक सिक्के में छः किलो जौ शमरिया के फाटक पर बिकने लगेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परमेश्वर के भक्त ने जैसा राजा से यह कहा था, “कल इसी समय सामरिया के फाटक में दो सआ जौ एक शेकेल में, और एक सआ मैदा एक शेकेल में बिकेगा,” वैसा ही हुआ।