2 Kings 7:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us saradar ne parameshvar ke bhkt ko, uttar dekar kaha tha, ki sun chahe yahova akash men jhrokhe khole taubhee kya aeesee bat ho sakegee? aur us ne kaha tha, sun, too yah apanee ankhon se to dekhega, parantu us ann men se khane n paaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु परमेश्वर के जन को उस अधिकारी ने उत्तर दिया था, “यदि यहोवा स्वर्ग में खिड़कियाँ भी बना दे, तो भी वैसा नहीं हो सकेगा” और एलीशा ने उस अधिकारी से कहा था, “तुम ऐसा अपनी आँखों से देखोगे। किन्तु तुम उस भोजन का कुछ भी नहीं खा पाओगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु सेना-नायक ने यह उत्तर दिया था, ‘यदि स्वयं प्रभु आकाश में झरोखे बनाए तो भी क्या यह बात सम्भव है?’ तब एलीशा ने यह कहा, ‘तुम स्वयं अपनी आंखों से यह देखोगे, पर तुम अन्न को नहीं खा सकोगे।’
Hindi Bible HHBD
और उस सरदार ने परमेश्वर के भक्त को, उत्तर देकर कहा था, कि सुन चाहे यहोवा आकाश में झरोखे खोले तौभी क्या ऐसी बात हो सकेगी? और उस ने कहा था, सुन, तू यह अपनी आंखों से तो देखेगा, परन्तु उस अन्न में से खाने न पाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उस सरदार ने परमेश्वर के भक्त को उत्तर देकर कहा था, “सुन, चाहे यहोवा आकाश के झरोखे खोले तौभी क्या ऐसी बात हो सकेगी?” और उसने कहा था, “सुन, तू यह अपनी आँखों से तो देखेगा, परन्तु उस अन्न में से खाने न पाएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस अधिकारी ने परमेश्वर के जन पर उत्तर में कटाक्ष किया था, “यदि स्वयं याहवेह आकाश के झरोखे खोल दें, तब भी, क्या यह संभव है?” इसके उत्तर में परमेश्वर के जन एलीशा ने कहा था, “यह सब तुम स्वयं अपनी आंखों से तो देखोगे, मगर इनका इस्तेमाल न कर सकोगे!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उस सरदार ने परमेश्वर के भक्त को, उत्तर देकर कहा था, “सुन चाहे यहोवा आकाश में झरोखे खोले तो भी क्या ऐसी बात हो सकेगी?” और उसने कहा था, “सुन, तू यह अपनी आँखों से तो देखेगा, परन्तु उस अन्न में से खाने न पाएगा।”