2 Kings 7:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki prabhu ne aram kee sena ko rathon aur ghaedon kee aur bharee sena kee see ahatt sunai thee, aur ve apas men kahane lage the ki, suno, israaael ke raja ne hittee aur misraee rajaon ko betan par bulavaya haai ki ham par chaddhai karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने अरामी सेना को, रथों, घोड़ों और विशाल सेना का उद्घोष, सुनाया था। अतः अरामी सैनिकों ने आपस में बातें कीं, “इस्राएल के राजा ने हित्ती राजाओं और मिस्रियों को हम लोगों के विरुद्ध किराये पर बुलाया है!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसका कारण यह था: प्रभु ने सीरियाई सेना को रथों और घोड़ों का स्‍वर, विशाल सेना का स्‍वर सुनाया। उसको सुनकर सीरियाई सैनिकों ने परस्‍पर यह कहा, ‘देखो, इस्राएल के राजा ने हम पर चढ़ाई करने के लिए हित्ती और मिस्र देश के राजाओं की सेना को भाड़े पर बुलाया है।’
Hindi Bible HHBD
क्योंकि प्रभु ने अराम की सेना को रथों और घोड़ों की और भारी सेना की सी आहट सुनाई थी, और वे आपस में कहने लगे थे कि, सुनो, इस्राएल के राजा ने हित्ती और मिस्री राजाओं को बेतन पर बुलवाया है कि हम पर चढ़ाई करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि प्रभु ने अराम की सेना को रथों और घोड़ों की और भारी सेना की सी आहट सुनाई थी, और वे आपस में कहने लगे थे, “सुनो, इस्राएल के राजा ने हित्ती और मिस्री राजाओं को वेतन पर बुलवाया है कि हम पर चढ़ाई करें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कारण यह था कि याहवेह ने ऐसा किया कि अरामी सेना को घोड़ों और रथों की आवाज सुनाई दी गई, मानो एक बड़ी सेना चली आ रही हो. तब अराम के सैनिक आपस में यह विचार करने लगे, “सुनो, सुनो! इस्राएल के राजा ने हम पर हमला करने के लिए हित्ती और मिस्री राजाओं को भाड़े पर ले लिया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि प्रभु ने अराम की सेना को रथों और घोड़ों की और भारी सेना की सी आहट सुनाई थी, और वे आपस में कहने लगे थे, “सुनो, इस्राएल के राजा ने हित्ती और मिस्री राजाओं को वेतन पर बुलवाया है कि हम पर चढ़ाई करें।”