2 Kings 7:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to jab ve koddhee chhavanee kee chhor ke deron ke pas pahunche, tab aek dere men ghausakar khaya piya, aur us men se chandee, sona aur vasr le jakar chhpai rakha fir lauttkar doosare dere men ghaus gaae aur us men se bhee le jakar chhpai rakha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब ये कुष्ठ रोगी उस स्थान पर आए जहाँ से अरामी डेरा आरम्भ होता था, वे एक डेरे में गए। उन्होंने खाया और मदिरा पान किया। तब चारों कुष्ठ रोगी उस डेरे से चाँदी, सोना और वस्त्र ले गए। उन्होंने चाँदी, सोना और वस्त्रों को छिपा दिया। तब वे लौटे और दूसरे डेरे में गए। उस डेरे से भी वे चीज़ें ले आए। वे बाहर गए और इन चीज़ों को छिपा दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब वे कुष्ठ-रोगी पड़ाव की सीमा पर पहुंचे तब उन्होंने एक तम्बू में प्रवेश किया। उन्होंने खाया-पीया, और वे वहां से सोना-चांदी, तथा कपड़े उठाकर चले गए। उन्होंने उनको छिपा दिया। तत्पश्चात् वे फिर लौटे। उन्होंने दूसरे तम्बू में प्रवेश किया। उन्होंने वहां की सभी वस्तुएं उठा लीं और वे चले गए। उन्होंने उनको भी छिपा दिया।
Hindi Bible HHBD
तो जब वे कोढ़ी छावनी की छोर के डेरों के पास पहुंचे, तब एक डेरे में घुसकर खाया पिया, और उस में से चान्दी, सोना और वस्त्रा ले जाकर छिपा रखा; फिर लौटकर दूसरे डेरे में घुस गए और उस में से भी ले जाकर छिपा रखा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे कोढ़ी छावनी की छोर के डेरों के पास पहुँचे, तब एक डेरे में घुसकर खाया पिया, और उसमें से चाँदी सोना और वस्त्र ले जाकर छिपा रखा; फिर लौटकर दूसरे डेरे में घुस गए और उसमें से भी ले जाकर छिपा रखा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब ये चार कुष्ठरोगी शिविर की सीमा तक आए, वे छावनी के भीतर गए, और तृप्त होने तक भोजन किया. वे अपने साथ सोना, चांदी और उत्तम वस्त्र भी लेते गए, जिन्हें उन्होंने ले जाकर छिपा दिया. फिर वे लौटकर अन्य छावनी में गए और वहां से भी ऐसा ही सामान ले जाकर छिपा दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे कोढ़ी छावनी की छोर के डेरों के पास पहुँचे, तब एक डेरे में घुसकर खाया पिया, और उसमें से चाँदी, सोना और वस्त्र ले जाकर छिपा रखा; फिर लौटकर दूसरे डेरे में घुस गए और उसमें से भी ले जाकर छिपा रखा।