2 Kings 7:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab ve apas men kahane lage, jo ham kar rahe haain vah achchha kam naheen haai, yah anand ke samachar ka din haai, parantu ham kisee ko naheen batate. jo ham pah fattne tak tthare rahen to ham ko dand milega so ab ao ham raja ke gharane ke pas jakar yah bat batala den.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब इन कुष्ठ रोगियों ने आपस में बातें कीं, “हम लोग बुरा कर रहे हैं। आज हम लोगों के पास शुभ सूचना है। किन्तु हम लोग चुप हैं। यदि हम लोग सूरज के निकलने तक प्रतीक्षा करेंगे तो हम लोगों को दण्ड मिलेगा। अब हम चलें और उन लोगों को शुभ सूचना दें जो राजा के महल में रहते हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब उन्होंने आपस में कहा, ‘हम अच्छा काम नहीं कर रहे हैं। आज शुभ-सन्देश सुनाने का दिन है। यदि हम चुप रहेंगे, और सबेरे के प्रकाश के लिए ठहरे रहेंगे तो हमें अपने अधर्म का फल भुगतना पड़ेगा। इसलिए, आओ, हम चलें और राजा को यह बात बताएं।’
Hindi Bible HHBD
तब वे आपस में कहने लगे, जो हम कर रहे हैं वह अच्छा काम नहीं है, यह आनन्द के समाचार का दिन है, परन्तु हम किसी को नहीं बताते। जो हम पह फटने तक ठहरे रहें तो हम को दणड मिलेगा; सो अब आओ हम राजा के घराने के पास जाकर यह बात बतला दें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वे आपस में कहने लगे, “जो हम कर रहे हैं वह अच्छा काम नहीं है, यह आनन्द के समाचार का दिन है, परन्तु हम किसी को नहीं बताते। जो हम पौ फटने तक ठहरे रहें तो हम को दण्ड मिलेगा; इसलिये अब आओ हम राजा के घराने के पास जाकर यह बात बतला दें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वे आपस में विचार-विमर्श करने लगे, “हम यह ठीक नहीं कर रहे. आज का दिन शुभ संदेश का दिन है. यदि हम इसको देने के लिए सुबह तक ठहरे रहेंगे, तो हम दंड के अधिकारी हो जाएंगे. सो आओ, हम जाकर राजपरिवार को बता दें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वे आपस में कहने लगे, “जो हम कर रहे हैं वह अच्छा काम नहीं है, यह आनन्द के समाचार का दिन है, परन्तु हम किसी को नहीं बताते। जो हम पौ फटने तक ठहरे रहें तो हमको दण्ड मिलेगा; सो अब आओ हम राजा के घराने के पास जाकर यह बात बता दें।”