2 Kings 8:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jis sree ke bette ko aeleesha ne jilaya tha, us se us ne kaha tha ki apane gharane samet yahan se jakar jahan kaheen too rah sake vahan raha kyonki yahova kee ichchha haai ki akal pade, aur vah is desh men sat varsha tak bana rahega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एलीशा ने उस स्त्री से बातें कीं जिसके पुत्र को उसने जीवित किया था। एलिशा ने कहा, “तुम्हें और तुम्हारे परिवार को किसी अन्य देश में चले जाना चाहिये। क्यों क्योंकि यहोवा ने निश्चय किया है कि यहाँ भुखमरी का समय आएगा। इस देश में यह भूखमरी का समय सात वर्ष का होगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिस महिला के मृत पुत्र को एलीशा ने पुनर्जीवित किया था, उसको एलीशा ने यह सलाह दी, “तैयार रहो, और अपने परिवार के साथ यहां से चली जाओ। जिस देश में तुम प्रवास कर सकती हो, वहाँ प्रवास करो; क्‍योंकि प्रभु ने अकाल को आमन्‍त्रित किया है। इस देश में सात वर्ष तक अकाल पड़ेगा।’
Hindi Bible HHBD
जिस स्त्री के बेटे को एलीशा ने जिलाया था, उस से उस ने कहा था कि अपने घराने समेत यहां से जाकर जहां कहीं तू रह सके वहां रह; क्योंकि यहोवा की इच्छा है कि अकाल पड़े, और वह इस देश में सात वर्ष तक बना रहेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिस स्त्री के बेटे को एलीशा ने जिलाया था, उससे उसने कहा था कि अपने घराने समेत यहाँ से जाकर जहाँ कहीं तू रह सके वहाँ रह; क्योंकि यहोवा की इच्छा है कि अकाल पड़े, और वह इस देश में सात वर्ष तक बना रहेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एलीशा ने जिस स्त्री के पुत्र को जीवित किया था, उससे वह कह चुके थे, “यहां से अपनी गृहस्थी लेकर जहां चाहे वहां चली जाओ! क्योंकि याहवेह की ओर से इस देश पर एक अकाल भेजा जा रहा है और जिसकी अवधि सात साल की होगी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिस स्त्री के बेटे को एलीशा ने जिलाया था, उससे उसने कहा था कि अपने घराने समेत यहाँ से जाकर जहाँ कहीं तू रह सके वहाँ रह; क्योंकि यहोवा की इच्छा है कि अकाल पड़े, और वह इस देश में सात वर्ष तक बना रहेगा।