2 Kings 8:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aeleesha ne us se kaha, jakar kah, too nishchay bach sakata, taubhee yahova ne mujh par pragatt kiya haai, ki too nisandeh mar jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब एलीशा ने हजाएल से कहा, “जाओ और बेन्हदद से कहो, ‘तुम जीवित रहोगे।’ किन्तु यहोवा ने सचमुच मुझसे यह कहा है, ‘वह निश्चय ही मरेगा।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एलीशा ने उसको उत्तर दिया, ‘जा, अपने महाराज से यह कहना: “आप निश्चय ही बीमारी से मुक्त होंगे।” परन्तु प्रभु ने मुझ पर प्रकट किया है कि वह निश्चय ही मरेगा।’
Hindi Bible HHBD
एलीशा ने उस से कहा, जाकर कह, तू निश्चय बच सकता, तौभी यहोवा ने मुझ पर प्रगट किया है, कि तू निेसन्देह मर जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एलीशा ने उससे कहा, “जाकर कह, ‘तू निश्चय बच सकता,’ तौभी यहोवा ने मुझ पर प्रगट किया है कि वह नि:सन्देह मर जाएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एलीशा ने उसे उत्तर दिया, “जाकर उनसे कहो, ‘आप रोगमुक्त तो अवश्य हो जाएंगे,’ किंतु वस्तुतः याहवेह ने मुझ पर यह प्रकट किया है कि निश्चयतः उसकी मृत्यु हो जाएगी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एलीशा ने उससे कहा, “जाकर कह, ‘तू निश्चय बच सकता,’ तो भी यहोवा ने मुझ पर प्रगट किया है, कि तू निःसन्देह मर जाएगा।”