2 Kings 9:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yehoo apane svamee ke karmachariyon ke pas nikal aya, aur aek ne us se poochha, kya kushal haai, vah bavala kyon tere pas aya tha? us ne un se kaha, tum ko maloom hoga ki vah kaun haai aur us se kya batacheet hui.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
येहू अपने राजा के अधिकारियों के पास लौटा। अधिकारियों में से एक ने येहू से कहा, “क्या सब कुशल तो है यह पागल आदमी तुम्हारे पास क्यों आया था” येहू ने सेवकों को उत्तर दिया, “तुम उस व्यक्ति को और जो पागलपन की बातें वह करता है, जानते हो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येहू कमरे से बाहर निकला। वह अपने स्वामी के दरबारियों के पास आया। उन्होंने उससे पूछा, ‘सब सकुशल है?’ येहू ने उनसे कहा, ‘तुम उस आदमी को जानते हो। तुम यह भी जानते हो कि वह किस प्रकार बकवास करता है।’
Hindi Bible HHBD
तब येहू अपने स्वामी के कर्मचारियों के पास निकल आया, और एक ने उस से पूछा, क्या कुशल है, वह बावला क्यों तेरे पास आया था? उस ने उन से कहा, तुम को मालूम होगा कि वह कौन है और उस से क्या बातचीत हुई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब येहू अपने स्वामी के कर्मचारियों के पास निकल आया, और एक ने उससे पूछा, “क्या कुशल है? वह बावला क्यों तेरे पास आया था?” उसने उससे कहा, “तुम को मालूम होगा कि वह कौन है और उससे क्या बातचीत हुई।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब येहू कमरे से बाहर अपने स्वामी के सेवकों के पास लौटा, वे उससे पूछने लगे, “सब कुशल तो है न? यह पागल व्यक्ति क्यों आया था तुम्हारे पास?” येहू ने उन्हें उत्तर दिया, “तुम लोग तो इस व्यक्ति को और उसकी हरकतों को जानते ही हो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब येहू अपने स्वामी के कर्मचारियों के पास निकल आया, और एक ने उससे पूछा, “क्या कुशल है, वह बावला क्यों तेरे पास आया था?” उसने उनसे कहा, “तुम को मालूम होगा कि वह कौन है और उससे क्या बातचीत हुई।”