2 Kings 9:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yehoo rath par chaddhkar, yijraail ko chala jahan yoram pada hua tha aur yahooda ka raja ahajyah yoram ke dekhne ko vahan aya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योराम यिज्रैल में आराम कर रहा था। अत: येहू रथ में सवार हुआ और यिज्रैल गया। यहूदा का राजा अहज्याह भी योराम को देखने यिज्रैल आया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्‍पश्‍चात् येहू अपने रथ पर चढ़ा। वह यिज्रएल नगर को गया; क्‍योंकि यहोराम वहां घायल पड़ा था। यहूदा प्रदेश का राजा अहज्‍याह भी यहोराम को देखने के लिए आया था।
Hindi Bible HHBD
तब येहू रथ पर चढ़कर, यिज्रैल को चला जहां योराम पड़ा हुआ था; और यहूदा का राजा अहज्याह योराम के देखने को वहां आया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब येहू रथ पर चढ़कर, यिज्रैल को चला, जहाँ योराम पड़ा हुआ था; और यहूदा का राजा अहज्याह योराम को देखने वहाँ आया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब येहू अपने रथ पर येज़्रील जा पहुंचा, क्योंकि इस समय योराम वहीं येज़्रील में था. यहूदिया का राजा अहज़्याह इस समय योराम का कुशल मंगल पता करने यहां आया हुआ था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब येहू रथ पर चढ़कर, यिज्रेल को चला जहाँ योराम पड़ा हुआ था; और यहूदा का राजा अहज्याह योराम के देखने को वहाँ आया था।