2 Kings 9:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yijraail ke gummatt par, jo paharua khda tha, us ne yehoo ke sang ate huae dal ko dekhkar kaha, mujhe aek dal deekhta haai yoram ne kaha, aek savar ko bulakar un logon se milane ko bhej aur vah un se poochhe, kya kushal haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक रक्षक यिज्रैल में रक्षक स्तम्भ पर खड़ा था। उसने येहू के विशाल दल को आते देखा। उसने कहा, “मैं लोगों के एक विशाल दल को देख रहा हूँ!” योराम ने कहा, “किसी को उनसे मिलने घोड़े पर भेजो। इस व्यक्ति से यह कहने के लिये कहो, ‘क्या आप शान्ति की इच्छा से आए हैं?’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पहरेदार यिज्रएल नगर की मीनार पर खड़ा था। जब येहू आ रहा था तब पहरेदार ने येहू के दल-बल को देखा। उसने राजा यहोराम को बताया, ‘मुझे एक दल दिखाई दे रहा है।’ यहोराम ने आदेश दिया, ‘एक घुड़सवार को बुलाओ, और उसको दल से भेंट करने के लिए भेजो। वह उनसे यह पूछेगा, “क्‍या सब कुशल-मंगल है?” ’
Hindi Bible HHBD
यिज्रैल के गुम्मट पर, जो पहरूआ खड़ा था, उस ने येहू के संग आते हुए दल को देखकर कहा, मुझे एक दल दीखता है; योराम ने कहा, एक सवार को बुलाकर उन लोगों से मिलने को भेज और वह उन से पूछे, क्या कुशल है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यिज्रैल के गुम्मट पर, जो पहरुआ खड़ा था, उसने येहू के संग आते हुए दल को देखकर कहा, “मुझे एक दल दिखाई देता है;” योराम ने कहा, “एक सवार को बुलाकर उन लोगों से मिलने को भेज और वह उनसे पूछे, ‘क्या कुशल है?’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येज़्रील की शहरपनाह पर पहरेदार खड़ा हुआ था. येहू और उसके साथ बढ़ते चले आ रहे दल को देखकर उसने सूचना दी, “मुझे एक दल दिखाई दे रहा है.” यहोराम ने आदेश दिया, “एक घुड़सवार उनसे भेंटकरने भेजा जाए, जो उसे देख उससे पूछे, ‘शांति में ही आ रहे हो न?’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यिज्रेल के गुम्मट पर, जो पहरुआ खड़ा था, उसने येहू के संग आते हुए दल को देखकर कहा, “मुझे एक दल दिखता है;” योराम ने कहा, “एक सवार को बुलाकर उन लोगों से मिलने को भेज और वह उनसे पूछे, ‘क्या कुशल है?’”