2 Kings 9:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab bak savar us se milane ko gaya, aur us se kaha, raja poochhta haai, kya kushal haai? yehoo ne kaha, kushal se tera kya kama? hattkar mere peechhe chala. tab paharuae ne kaha, vah doot unake pas pahuncha to tha, parantu lauttkar naheen aya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अतः एक व्यक्ति येहू से मिलने के लिये घोड़े पर सवार होकर गया। घुड़सवार ने कहा, “राजा योराम पूछते हैं, ‘क्या आप शान्ति की इच्छा से आए हैं?’” येहू ने कहा, “तुम्हें शान्ति से कुछ लेना—देना नहीं। आओ और मेरो पीछे चलो।” रक्षक ने योराम से कहा, “उस दल के पास सन्देशवाहक गया, किन्तु वह लौटकर अब तक नहीं आया।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: एक घुड़सवार गया। उसने येहू से भेंट की। उसने कहा, ‘महाराज यों कहते हैं, “क्‍या सब कुशल-मंगल है?” ’ येहू ने कहा, ‘तुम्‍हें कुशल-मंगल से क्‍या लेना-देना? मुड़ो और मेरे पीछे-पीछे आओ।’ पहरेदार ने राजा को बताया, ‘महाराज, सन्‍देशवाहक घुड़सवार उन तक तो पहुंच गया; परन्‍तु वह वापस नहीं आ रहा है।’
Hindi Bible HHBD
तब बक सवार उस से मिलने को गया, और उस से कहा, राजा पूछता है, क्या कुशल है? येहू ने कहा, कुशल से तेरा क्या काम? हटकर मेरे पीछे चल। तब पहरूए ने कहा, वह दूत उनके पास पहुंचा तो था, परन्तु लौटकर नहीं आया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब एक सवार उससे मिलने को गया, और उससे कहा, “राजा पूछता है, ‘क्या कुशल है?’ ” येहू ने कहा, “कुशल से तेरा क्या काम? हटकर मेरे पीछे चल।” तब पहरुए ने कहा, “वह दूत उनके पास पहुँचा तो था, परन्तु लौटकर नहीं आया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उससे भेंटकरने एक घुड़सवार गया. उसने येहू से कहा, “राजा ने पूछा है, ‘शांति के लिए ही आ रहे हो न?’ ” येहू का उत्तर था, “तुम्हें शांति से क्या लेना देना? मुड़कर हमारा अनुसरण करो.” वहां पहरेदार ने यह सूचना फैला दी: “दूत वहां पहुंचा तो ज़रूर, मगर वह लौटकर नहीं आ रहा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब एक सवार उससे मिलने को गया, और उससे कहा, “राजा पूछता है, ‘क्या कुशल है?’” येहू ने कहा, “कुशल से तेरा क्या काम? हटकर मेरे पीछे चल।” तब पहरुए ने कहा, “वह दूत उनके पास पहुँचा तो था, परन्तु लौटकर नहीं आया।”