2 Kings 9:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab usane doosara savar bheja, aur us ne unake pas pahunchakar kaha, raja poochhta haai, kya kushal haai? yehoo ne kaha, kushal se tera kya kama? hattkar mere peechhe chala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब योराम ने एक दूसरे व्यक्ति को घोड़े पर भेजा। वह व्यक्ति येहू के दल के पास आया और उसने कहा, “राजा योराम कहते हैं, ‘शान्ति।’” येहू ने उत्तर दिया, “तुम्हें शान्ति से कुछ भी लेना देना नहीं! आओ और मेरे पीछे चलो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब राजा यहोराम ने दूसरा घुड़सवार भेजा। वह उनके पास आया। उसने पूछा, ‘महाराज ने यों कहा है, “क्या सब कुशल-मंगल है?” ’ येहू ने उत्तर दिया, ‘तुम्हें कुशल-मंगल से क्या लेना-देना? मुड़ो और मेरे पीछे-पीछे आओ।’
Hindi Bible HHBD
तब उसने दूसरा सवार भेजा, और उस ने उनके पास पहुंचकर कहा, राजा पूछता है, क्या कुशल है? येहू ने कहा, कुशल से तेरा क्या काम? हटकर मेरे पीछे चल।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने दूसरा सवार भेजा, और उस ने उनके पास पहुँचकर कहा, “राजा पूछता है, ‘क्या कुशल है?’ ” येहू ने कहा, “कुशल से तेरा क्या काम? हटकर मेरे पीछे चल।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर एक दूसरे घुड़सवार को भी भेजा गया, जो उनके पास पहुंचा, जिसने येहू से कहा, “यह राजा का संदेश है ‘क्या सब कुशल मंगल है?’ ” येहू ने उसे उत्तर दिया, “क्या लेना देना है तुम्हारा कुशल मंगल से? मुड़कर हमारा अनुसरण करो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने दूसरा सवार भेजा, और उसने उनके पास पहुँचकर कहा, “राजा पूछता है, ‘क्या कुशल है?’” येहू ने कहा, “कुशल से तेरा क्या काम? हटकर मेरे पीछे चल।”