2 Kings 9:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab paharuae ne kaha, vah bhee unake pas pahuncha to tha, parantu lauttkar naheen aya. hankana nimashaee ke pote yehoo ka sa haai vah to baudhe kee nai hankata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
रक्षक ने योराम से कहा, “दूसरा व्यक्ति उस दल के पास गया, किन्तु वह अभी तक लौटकर नहीं आया। रथचालक रथ को निमशी के पौत्र येहू की तरह चला रहा है। वह पागलों जैसा चला रहा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पहरेदार ने पुन: खबर दी, ‘घुड़सवार उन तक तो पहुंच गया; परन्‍तु वह वापस नहीं आ रहा है। घोड़े की चाल से ऐसा दिखाई दे रहा है जैसा येहू बेन-निम्‍शी घोड़े पर सवार हैं; क्‍योंकि वह घोड़े को बड़ा तेज दौड़ाते हैं।’
Hindi Bible HHBD
तब पहरूए ने कहा, वह भी उनके पास पहुंचा तो था, परन्तु लौटकर नहीं आया। हांकना निमशी के पोते येहू का सा है; वह तो बौड़हे की नाई हांकता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब पहरुए ने कहा, “वह भी उनके पास पहुँचा तो था, परन्तु लौटकर नहीं आया। हाँकना निमशी के पोते येहू का सा है; वह तो पागलों के समान हाँकता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पहरेदार ने दोबारा सूचना फैला दी, “वह उनके पास पहुंचा तो ज़रूर, मगर वह लौटकर नहीं आ रहा. घुड़सवार का व्यवहार निमशी के पुत्र येहू समान है—क्योंकि घोड़ा तेजी से दौड़ाया जा रहा है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब पहरुए ने कहा, “वह भी उनके पास पहुँचा तो था, परन्तु लौटकर नहीं आया। हाँकना निमशी के पोते येहू का सा है; वह तो पागलों के समान हाँकता है।”